Search
Close this search box.

आईएनएएस के दिवाकर जयंती बने नौसेना आयुध के महानिदेशक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईएनएएस के दिवाकर जयंत  ने 2 फरवरी 2026 को रक्षा मंत्रालय के नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक (डीजीओएनए) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है । 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए पी. उपाध्याय का स्थान लिया है

दिवाकर जयंत भारतीय नौसेना आयुध सेवा के 1991 बैच के हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 1992 को भारतीय नौसेना के नौसेना आयुध संगठन में कार्यभार संभाला और 33 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान मुंबई, विशाखापत्तनम और अलवाय स्थित नौसेना आयुध डिपो और राष्ट्रीय नौसेना कार्यालय/रक्षा मंत्रालय में मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक/प्रधान निदेशक सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

जयंत आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और टॉरपीडो के जीवन-चक्र प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं। वह विस्फोटक अवसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाने में निपुण हैं। इसके अतिरिक्‍त, उन्हें मानव संसाधन और प्रशासन का व्यापक ज्ञान है। उन्‍होंने प्रतिष्ठित एपीपीपीए कोर्ष (2017-18) भी पूरा किया है।

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “आईएनएएस के दिवाकर जयंती बने नौसेना आयुध के महानिदेशक”

Leave a Comment

और पढ़ें