कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का एक महत्वपूर्ण निर्णय…

सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता नसीम खान ने आखिरकार 18 साल बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला नसीमुद्दीन सिद्दीकी के इस्तीफे के बाद लिया, गाजियाबाद में कांग्रेस संगठन के लिए इसे झटका माना जा रहा है। खान ने गांधी परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने के पीछे कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा है कि
पिछले लगभग 18 वर्षों तक मुझे कांग्रेस पार्टी में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्य करने का अवसर मिला। इस लंबे राजनीतिक सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा, अनेकों साथियों का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा। आज, जब आदरणीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया है, उसी क्रम में गहन विचार-विमर्श, साथियों और परिवार से चर्चा के उपरांत मैंने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।यह निर्णय मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। पिछले चार-पाँच दिनों से लगातार आत्ममंथन के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा। मुझे किसी से कोई शिकायत, कोई गिला-शिकवा नहीं है।
आदरणीय राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और कांग्रेस की मजबूत आधारशिला आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है और रहेगा।चाहे मैं जिस भी विचारधारा में आगे कार्य करूँ लेकिन गांधी परिवार के प्रति आदर मेरे दिल में हमेशा बना रहेगा।भविष्य में किस विचारधारा के साथ सामाजिक-राजनीतिक कार्य करना है, इसका निर्णय मैं शीघ्र ही अपने साथियों से संवाद कर लूँगा।कांग्रेस पार्टी से मिले साथ, सहयोग और स्नेह के लिए उन्होने सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया ।










1 thought on “नसीमुद्दीन सिद्दीकी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता नसीम खान ने भी दिया इस्तीफा”
Hat gaya