Search
Close this search box.

पणजी: 2047 तक विकसित भारत- युवा विधायकों की भूमिका पर राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का बड़ा बयान

2047 तक विकसित भारत में युवा विधायकों की अहम भूमिका: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का बड़ा संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पणजी: 2047 तक विकसित भारत- युवा विधायकों की भूमिका पर राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का बड़ा बयान, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंहने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र), जोन-7 सम्मेलन में युवा विधायकों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में प्रमुख भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत “अमृत काल” के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और आने वाले दो दशक देश के भविष्य को आकार देने में निर्णायक साबित होंगे। पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए हरिवंश ने कहा कि युवा सांसदों और विधायकों में ऊर्जा, नवाचार और जनता से सीधा जुड़ाव होता है, जो राष्ट्रीय विकास मिशन को गति देने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व बदलाव का प्रमुख माध्यम है,जन आकांक्षाओं को नीति निर्माण में शामिल करना जरूरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं में युवा भागीदारी बढ़नी चाहिए l

Panaji: Developed India by 2047—Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh makes a major statement on the role of young legislators.
हरिवंश ने भारत की पिछले दशक में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से निम्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया जिसमे बुनियादी ढांचा विकास, डिजिटल शासन, वित्तीय समावेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम हैl उन्होंने कहा कि Digital India और Direct Benefit Transfer जैसी पहलों ने पारदर्शिता और सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच बढ़ी,सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचा है और पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत हुई तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था में भागीदारी बढ़ीl हरिवंश ने कहा कि भारत को कई उभरती चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें शामिल हैं ऊर्जा सुरक्षा,वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं,बढ़ती जन अपेक्षाएं और तेजी से बदलता सूचना युगl उन्होंने सहकारी संघवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राज्यों की भूमिका राष्ट्रीय लक्ष्यों को जमीन पर लागू करने में बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने युवा विधायकों से अपील की कि वे सूचित बहस में भाग लें,समिति कार्यों में सक्रिय रहें और नीति नवाचार पर काम करें तथा दीर्घकालिक विकास पर ध्यान देंl उन्होंने कहा कि तात्कालिक जरूरतों और दीर्घकालिक राष्ट्रीय लक्ष्यों के बीच संतुलन बनाना बेहद आवश्यक है। अपने संबोधन के अंत में हरिवंश ने सभी हितधारकों से सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

#हरिवंश नारायण सिंह #विकसित भारत 2047 #युवा विधायक #संसद सम्मेलन #अमृत काल

#Harivansh Narayan Singh, #Developed India 2047, #Young Legislators India, #Parliament News India, #Digital India

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “पणजी: 2047 तक विकसित भारत- युवा विधायकों की भूमिका पर राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का बड़ा बयान”

Leave a Comment

और पढ़ें