Search
Close this search box.

मुंबई: DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर 29.37 किलो सोना जब्त। 24 विदेशी नागरिक गिरफ्तार। ‘ऑपरेशन दहाबू ब्लिट्ज’ के तहत बड़ी कार्रवाई।

₹37.74 करोड़ का सोना जब्त: DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 तस्कर पकड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर 29.37 किलो सोना जब्त। 24 विदेशी नागरिक गिरफ्तार। ‘ऑपरेशन दहाबू ब्लिट्ज’ के तहत बड़ी कार्रवाई। संगठित सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Directorate of Revenue Intelligence (DRI) ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 37.74 करोड़ रुपये मूल्य का 29.37 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है और 24 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन दहाबू ब्लिट्ज’ के तहत की गई, जिसमें विदेशी नागरिकों का एक संगठित गिरोह भारत में सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने नैरोबी से मुंबई पहुंचे यात्रियों पर नजर रखी। ये सभी यात्री Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर पहुंचे थे। जांच में पता चला कि महिला तस्करों का एक समूह बड़ी मात्रा में सोना भारत में लाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 विदेशी नागरिकों को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 25.10 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की,4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए और कुल 29.37 किलोग्राम सोना जब्त किया जिसकी कुल कीमत लगभग ₹37.74 करोड़ आंकी गईl

यह जब्ती हाल के समय की सबसे बड़ी सोना तस्करी कार्रवाई में से एक मानी जा रही है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह प्रशिक्षित वाहकों का इस्तेमाल करता था,अलग-अलग यात्रियों के जरिए सोना भेजता था और पकड़ से बचने के लिए सुनियोजित तरीके अपनाता था तथा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए काम करता थाl डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, सोने की तस्करी न सिर्फ राजस्व नुकसान पहुंचाती है बल्कि अवैध धन को बढ़ावा देती है और आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करती है जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनती हैl Directorate of Revenue Intelligence ने कहा कि ऐसे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।डीआरआई अब गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है,अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हो सकती हैंl बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारत में सोने की तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

#सोना तस्करी #DRI कार्रवाई #मुंबई एयरपोर्ट #गोल्ड स्मगलिंग #सोना जब्ती

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “मुंबई: DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर 29.37 किलो सोना जब्त। 24 विदेशी नागरिक गिरफ्तार। ‘ऑपरेशन दहाबू ब्लिट्ज’ के तहत बड़ी कार्रवाई।”

Leave a Comment

और पढ़ें