Search
Close this search box.

सीएक्यूएम ने उत्तरी दिल्ली में  ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत रात्रि निरीक्षण अभियान चलाया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू)/बायोमास जलाने और डंपिंग की रोकथाम से संबंधित जमीनी अनुपालन का आकलन करने और वायु प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों की पहचान करने के लिए ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत 14.01.2026 को उत्तरी दिल्ली में रात्रि निरीक्षण अभियान चलाया। जिसमे उत्तरी दिल्ली के जहांगीर पुरी, शालीमार बाग और वज़ीरपुर क्षेत्रों का निरीक्षण किया।  तीनों क्षेत्रों में कुल 65 घटनाएं दर्ज की गईं: जहांगीर पुरी में 20, शालीमार बाग में 17 और वज़ीरपुर में 28। इनमें बायोमास/मिश्रित अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) जलाने की 47 घटनाएं (जहांगीर पुरी में 12, शालीमार बाग में 14 और वज़ीरपुर में 21) और एमएसडब्ल्यू डंपिंग की 18 घटनाएं (जहांगीर पुरी में 8, शालीमार बाग में 3 और वज़ीरपुर में 7) शामिल हैं।

सड़कों के किनारे, चाय की दुकानों और खुले स्थानों के पास जैविक पदार्थ को मुख्य रूप से रात के समय आग सेंकने के उद्देश्य से जलाते हुए देखा गया। सड़कों के किनारे, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, पार्कों और कचरा के स्थानों के पास ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) का ढेर पाया गया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और अन्य भूमि-मालिक एजेंसियों सहित संबंधित स्थानीय निकायों और एजेंसियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और इस तरह के उल्लंघनों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए गहन समन्वय सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

सीएक्यूएम ने दोहराया कि ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर में नियमित रूप से जारी रहेगी, जिसमें स्थानीय प्रदूषण स्रोतों की पहचान और उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोग क्षेत्र में सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि वैधानिक निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके, जीआरएपी उपायों का प्रभावी कार्यान्वयन हो सके और क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें