Search
Close this search box.

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेटों की अहम भूमिका: एनसीसी महानिदेशक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनसीसी के पूर्व कैडेटों को एनसीसी महानिदेशक ने किया सम्मानित

पूर्व एनसीसी कैडेटों ने किया गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा

नई दिल्ली, दिल्ली कैंट में चल रहे एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी के चुनिंदा पूर्व कैडेटों को आमंत्रित किया गया। एनसीसी एलुमिनाई एसोसिएशन द्वारा आमंत्रित किए गए देश भर के 11 पूर्व एनसीसी कैडेटों को एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कॉलर पिन और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इन 11 पूर्व कैडेटों में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन की वाइस चांसलर डॉ प्रज्ञा पालीवाल गोड, वरिष्ठ पत्रकार और एनसीसी एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निशाना, एसडीएम राजेंद्र कुमार, संस्कृति मंत्रालय के डॉ जितेंद्र कुमार, गृह मंत्रालय के देवेंद्र यादव, राष्ट्रपति अवार्डी कलाकार रूपचंद, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट प्रियदर्शी राहुल, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से कर्ण कपूर, डेंसो इंडिया के प्रबंधक सौम्य राय, इंडियन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक निखिलेश चंद्रा, रॉयल बैंक ऑफिस स्कॉटलैंड के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सिसोदिया शामिल रहे। एनसीसी महानिदेशक ने इन पूर्व कैडेटों से बातचीत करते हुए राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की अहम भूमिका बताई। उन्होंने एनसीसी की वर्तमान और भविष्य की योजनाओं पर भी इन पूर्व कैडेटों से बातचीत की।

आमंत्रित पूर्व कैडेटों ने गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा भी किया और अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस मौके पर एनसीसी के अपर महानिदेशक ए एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण, एडीजी बी मेजर जनरल सिद्धार्थ चावला, ब्रिगेडियर संजीव कोहली, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव बक्शी और नीलम मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Ib News
Author: Ib News

5 thoughts on “राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेटों की अहम भूमिका: एनसीसी महानिदेशक”

Leave a Comment

और पढ़ें