Search
Close this search box.

मिडिल ईस्ट संकट से आपूर्ति प्रभावित होने पर घरेलू LPG सिलेंडर (एलपीजी गैस) महंगा !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे भारत भी अछुता नही रहा है, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई, जबकि व्यावसायिक सिलेंडरों पर 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ये सब ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद कच्चे तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें आसमान छूने लगीं। भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर इसका सीधा असर पड़ा। घरेलू 14.2 किग्रा सिलेंडर अब लगभग 1,030 रुपये का हो गया, जबकि 19 किग्रा व्यावसायिक सिलेंडर पर वृद्धि अधिक है।
उपभोक्ता संगठनों ने सब्सिडी बढ़ाने की मांग की है, खासकर ग्रामीण महिलाओं के लिए जो इस पर निर्भर हैं। यह वृद्धि 7 मार्च 2026 को की गई है जो आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों पर अतिरिक्त बोझ डालेगी। हालाकि भारत सरकार ने तेल रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में किसी तरह कता कोई संकट पैदा न हो.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹300 की सब्सिडी मिलती रहेगी, जिससे उन्हें इस बढ़ोतरी से थोड़ी राहत मिलेगी। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पश्चिम एशिया में तनाव और सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी कीमतों को देखते हुए यह फैसला लिया है। वहीं पेट्रोलियम मंत्री ने आश्वस्त किया है कि भारत के पास ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

विपक्ष ने इस बढ़ोतरी को लेकर सरकार की आलोचना की है और इसे आम जनता के बजट पर एक बड़ा बोझ बताया है। अभी भी अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों का सातवें-आठवें दिन होने को हैं जिसमें तकरीबन 1,300 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।​

#एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा

#गैस सिलेंडर कीमत बढ़ी

#उज्ज्वला योजना सब्सिडी

#रसोई गैस की नई कीमत

#गैस सिलेंडर दाम आज

#एलपीजी कीमत वृद्धि

#उज्ज्वला योजना लाभार्थी

#घरेलू गैस सिलेंडर कीमत

#Inflation India News

#Fuel Price Update India

#LPG Subsidy Update

#Cost of Living India

#Energy Price India

#उज्ज्वला योजना में ₹300 सब्सिडी

#LPG cylinder price hike in India 2026

#gas cylinder price increase reason india

#cooking gas subsidy for ujjwala beneficiaries

#international oil price impact on LPG India

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “मिडिल ईस्ट संकट से आपूर्ति प्रभावित होने पर घरेलू LPG सिलेंडर (एलपीजी गैस) महंगा !”

Leave a Comment

और पढ़ें