Search
Close this search box.

छोटी बहन, शायद वह मुझसे नाराज़ हैं? आखिर क्यों कहना पड़ा माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी को ये सब!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में सहभ‍ागिता की थी । उसके बाद सिलीगुड़ी उपमंडल के बिधान नगर पहुंचीं. जहां पर उन्होने कहा कि “आज अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद का सम्मेलन था. जब मैं इसे (गोशाईपुर में) अटेंड करके यहां आई, तो मुझे लगा कि अगर यह सम्मेलन यहां होता तो बेहतर होता, क्योंकि यह इलाक़ा बहुत बड़ा है.” “मुझे समझ नहीं आया प्रशासन ने क्या सोचकर ऐसा किया, उन्होंने मुझसे कहा कि वह छोटी जगह है. लेकिन मुझे लगता है यहां आसानी से पांच लाख लोग इकट्ठा हो सकते थे. मुझे बहुत दुख है कि यहां के लोग सम्मेलन तक नहीं पहुंच पाए क्योंकि यह बहुत दूर रखा गया था.”

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “शायद प्रशासन को लगा कि कोई नहीं आएगा और राष्ट्रपति बस लौट जाएंगी. अगर राष्ट्रपति कहीं जाती हैं तो मुख्यमंत्री और मंत्री भी आना चाहिए. लेकिन वह नहीं आईं. मैं भी बंगाल की बेटी हूं. ममता दीदी भी मेरी बहन हैं, छोटी बहन. पता नहीं, शायद वह मुझसे नाराज़ हैं.”

इसके बाद पीएम मोदी ने संथाल सम्मेलन विवाद मामले में (TMC) तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाला बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसे “शर्मनाक और अभूतपूर्व” बताया।
उन्होंने कहा,कि “लोकतंत्र और आदिवासी सशक्तिकरण में विश्वास रखने वाले सभी दुखी हैं। राष्ट्रपति जी के दर्द ने पूरे देश को दुखी कर दिया।” मोदी ने ममता पर आरोप लगाया कि उन्होंने संथाल संस्कृति का मजाक उड़ाया और राष्ट्रपति का अपमान किया है।

वहीं राज्य सरकार का कहना है कि सुरक्षा कारणों से वेन्यू आखिरी समय पर बदल दिया गया था, जिससे राष्ट्रपति नाराज हुईं।
इस मामले मे ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है, जिससे यह विवाद आदिवासी मुद्दों और राज्य-केंद्र संबंधों पर केंद्रित हो गया है आपको बता दें कि यह संथाल संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम था, और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं आदिवासी समुदाय से हैं।

#द्रौपदी मुर्मु बयान

#संथाल सम्मेलन विवाद

#दार्जिलिंग संथाल सम्मेलन

#राष्ट्रपति मुर्मु पश्चिम बंगाल दौरा

#ममता बनर्जी प्रतिक्रिया

#पीएम मोदी ट्वीट

#आदिवासी सम्मेलन भारत

#बंगाल राजनीति विवाद

#Tribal Rights India

#Adivasi Empowerment India

#India Political Controversy

#Centre vs State Politics

#Tribal Culture India

#द्रौपदी मुर्मु संथाल सम्मेलन बयान

#santali conference controversy west bengal

#pm modi reaction on president murmu controversy

#mamata banerjee response president murmu

#tribal conference political controversy india

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें