Iran-Israel Energy War: गैस फील्ड और LNG हब पर हमले, दुनिया में हड़कंप
“Global Energy Crisis Alert: मिडिल ईस्ट हमलों से तेल 10% उछला”
South Pars से Ras Laffan तक हमले, अब युद्ध बना ‘Energy War’
DR. DEEPAK SHARMA

मध्य पूर्व- मध्य पूर्व का तनाव अब युद्ध की शक्ल ले चुका है। या यूं कहें कि ये युद्ध अब उर्जा युद्ध मे बदल गया है, इजराइल ने ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस फील्ड पर सटीक हमला किया, जिसमें भारी आग लग गई। इस हमले से ईरान की ऊर्जा आपूर्ति को गहरा झटका लगा है। जवाब में ईरान ने कतर के दुनिया के सबसे बड़े LNG (Liquefied Natural Gas) हब पर मिसाइल हमला बोला, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में हड़कंप मच गया है।
साउथ पार्स फील्ड, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार है और ईरान-कतर सीमा पर स्थित है, इजराइल के हमले का मुख्य निशाना बना। ईरानी मीडिया के अनुसार, हमले में कई उत्पादन इकाइयां तबाह हो गईं और आग की लपटें सैकड़ों किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। ईरान ने इसे “घरेलू अर्थव्यवस्था पर प्रत्यक्ष हमला” करार देते हुए कड़ा जवाब दिया। बदले में ईरान ने कतर के रास लाफान LNG हब को निशाना बनाया, जो वैश्विक LNG निर्यात का 25% हिस्सा संभालता है। कतरी अधिकारियों ने पुष्टि की कि हमले से कुछ सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना ने तेल और गैस की कीमतों में उछाल ला दिया—ब्रेंट क्रूड 10% ऊपर पहुंच गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई दी कि अमेरिका का कतर हमले से कोई संबंध नहीं है। लेकिन उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “अगर गल्फ क्षेत्र की किसी भी ऊर्जा साइट पर हमला हुआ, तो अमेरिका भारी जवाबी कार्रवाई करेगा। हमारी सेना तैयार है।” ट्रंप ने इजराइल का भी बचाव किया, इसे “आत्मरक्षा” बताया। ईरान ने जॉर्डन को भी कड़ा संदेश दिया है, जिसमें कहा गया कि अगर जॉर्डन ने इजराइली विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने दिया तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जॉर्डन ने अभी चुप्पी साध रखी है।

ये घटनाएं वैश्विक बाजारों को हिला रही हैं। ग्लोबल मार्केट्स में भूचाल आ गया है, एशियाई शेयर बाजारों में 3-5% की गिरावट आई, जबकि सोना और तेल के दामों में रिकॉर्ड उछाल है। भारत में भी रुपये पर दबाव बढ़ा है, और एनएसई पर शुरुआती कारोबार में लाल निशान छा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युद्ध बढ़ा तो ऊर्जा संकट गहरा सकता है।अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांति की अपील कर रहा है, लेकिन इजराइल और ईरान के बीच दुश्मनी अब अनियंत्रित हो चुकी लगती है। लगता है कि अब ये तनाव न होकर पूरी तरह से ये युद्ध अब उर्जा युद्ध मे बदल गया है।

#MiddleEastCrisis
#EnergyWar
#IranIsrael
#BreakingNews
#OilPrices
#GlobalCrisis
#WorldNews
#StockMarketCrash
#EnergyCrisis
#BrentCrude
#Geopolitics
#WarUpdate
#MarketCrash
#InternationalNews
#CrisisAlert










1 thought on “मध्य पूर्व में ‘ऊर्जा युद्ध’ की शुरुआत: ईरान-इजराइल हमलों से तेल-गैस बाजार में भूचाल!”
Yuddh