नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पालम इलाके के साधनगर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 3 बच्चो समेत 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की पुष्टि हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और पूरी इमारत कुछ ही देर में धुएं और आग की लपटों से घिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही Delhi Fire Service और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं, जो लगातार आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी रहीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत के निचले हिस्से से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर में विस्फोट की वजह से हुआ हो सकता है, हालांकि असली कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन आग की लपटों में फंसे 6 लोगों को बचाया नहीं जा सका। कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी तेज थी कि किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। कई परिवारों का सामान जलकर राख हो गया और आसपास के घरों को भी खाली कराना पड़ा।
पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इमारत में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली कनेक्शन की भी जांच की जाएगी। मृतकों के परिवारों को मदद देने की बात भी कही गई है।
Palam में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर देश के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग के कारण लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रधानमंत्री और दिल्ली सरकार की ओर से शोक संदेश जारी किया गया।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि

“दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना से अत्यंत दुख हुआ है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।”
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराएगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि

“पालम में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। सभी संबंधित विभागों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी और हादसे की पालम में भीषण आग से 6 लोगों की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पालम हादसे मे सरकार की तरफ से मृतक के परिजन को दो-दो लाख देने की घोषणा की गई है। घायलों को 50k दिए जाएंगे।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और आशंका जताई जा रही है कि मलबा हटाने के बाद और लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल सकती है।
#PalamFire
#DelhiFire
#BreakingNews
#PMModi
#RekhaGupta
#DelhiNews
#IndiaNews
#FireAccident
#LatestNews
#RescueOperation
#AgniKand
#TrendingNews
#BigBreaking
#NewsUpdate
#ViralNews










3 thoughts on “दिल्ली के पालम में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 लोगों की मौत, 30 दमकल गाड़ियां मौके पर”
So sad
SAD NEWS
Sad news