जेनेन्द्र यादव
बिहार-नीतीश कुमार को लेकर बिहार की राजनीति में बहुत हलचल मचा दी है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होने यह फैसला पिछले दो दशकों से ज्यादा समय तक बिहार की सत्ता संभालने के बाद लिया है। नीतीश कुमार ने खुद X (पूर्व Twitter) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं।” उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से यह ख्वाहिश मन में थी, और अब राज्यसभा चुनाव में भाग लेकर इसे पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा।
गुरुवार को पटना में बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया, जिसमे उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। इस मौके पर अमित शाह ने नीतीश कुमार का स्वागत किया और कहा कि “उनका दामन बेदाग है”। बिहार से 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च 2026 को होंगे। नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के नेता भी नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में ये पहली बार होगा जब बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना है. बीजेपी से नित्यानंद राय, कोई और अन्य बड़ा नेता या फिर खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी मुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। इसके अलावा जेडीयू से दो उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम प्रमुखता से चल रहा है (कुछ सूत्रों के मुताबिक वे उपमुख्यमंत्री और पार्टी की कमान संभाल सकते हैं)। और तो और महिला मुख्यमंत्री की भी बात हो रही है।

नीतीश कुमार के इस फैसले से जेडीयू कार्यकर्ताओं में रोष है। पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओ ने तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस फैंसले के बाद कई नेता सदमे में हैं खासकर 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के सिर्फ 4 महीने बाद ये अचानक फैसला लिया है। इस पर विपक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं, तेजस्वी यादव (RJD) ने कहा कि “बीजेपी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह हाईजैक कर लिया है”। और रोहिणी आचार्य (लालू प्रसाद की बेटी) ने तंज कसा है कि “बीजेपी ने नीतीश की कोई बहुत कमजोर नस दबा रखी है”।
विरोध और नाराजगी तो चलती रहेगी लेकिन नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं (10वीं बार नवंबर 2025 में शपथ ली थी)। वे विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं, लेकिन राज्यसभा में पहली बार जा रहे हैं। यह फैसला उनकी “चारों सदनों” में सदस्य बनने की अधूरी ख्वाहिश को पूरा करेगा। इससे एनडीए में बीजेपी की पकड़ मजबूत होगी, और जेडीयू में नया नेतृत्व उभरेगा। बिहार की स्थिति तेजी से बदल रही है, और अगले कुछ दिनों में इस्तीफा और नई सरकार का ऐलान हो सकता है।
#अमित शाह
#सम्राट चौधरी
#विजय कुमार सिन्हा
#नित्यानंद राय
#निशांत कुमार
#Bihar BJP Leadership
#JDU Leadership Bihar
#Rajya Sabha Election 2026
#Bihar Assembly Politics
#NDA Government Bihar
#BJP Government Bihar
#Political Power Shift Bihar
#Bihar Leadership Change
#Indian Parliamentary Politics
#Why Nitish Kumar Resigned as Bihar CM
#Nitish Kumar Rajya Sabha Move Explained
#Who Will Be Next CM of Bihar
#BJP Chief Minister Possibility Bihar
#Bihar Rajya Sabha Election Date 2026
#Nitish Kumar Political Career Update
#नीतीश कुमार इस्तीफा
#बिहार मुख्यमंत्री इस्तीफा
#बिहार राज्यसभा चुनाव 2026
#बिहार की राजनीति
#नया मुख्यमंत्री बिहार
#बीजेपी मुख्यमंत्री बिहार
#नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव
#बिहार विधानसभा राजनीति










3 thoughts on “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे!”
Nice news sir
wc
बिहारी