नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी राहत
परी चौक, नॉलेज पार्क और अन्य इलाकों से दिल्ली मेट्रो तक सीधी पहुंच संभव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार किया व्यक्त
नई दिल्ली/नोएडा: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के एक महत्वपूर्ण विस्तार को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक 11.56 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस गलियारे में कुल 8 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे।

यह विस्तार नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का हिस्सा होगा, जो वर्तमान में सेक्टर 51 तक संचालित है। बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर यह दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन से इंटरचेंज प्रदान करेगा, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।
(पूर्णतः एलिवेटेड) की कुल लंबाई: 11.56 किमी. होगी और इस पर अनुमानित लागत: लगभग ₹2,254 करोड़ बताई जा रही है, इसके निर्माण अवधि में लगभग 4 वर्ष लगेेगे, और स्टेशनो की संख्या 8 है ये बॉटेनिकल गार्डन से शुरू होकर सेक्टर 142 तक जायेगी, इसमे लगभग 1 से 1.25 लाख दैनिक यात्रियो को लाभ मिलेगा। इस कॉरिडोर के संचालन से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय मेट्रो नेटवर्क 61.62 किमी तक पहुंच जाएगा।

यह परियोजना नोएडा के प्रमुख व्यावसायिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य और मनोरंजन क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, यात्रा समय घटेगा और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह शहर की इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा विकास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

यह फैसला नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि इससे परी चौक, नॉलेज पार्क और अन्य इलाकों से दिल्ली मेट्रो तक सीधी पहुंच संभव हो जाएगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।










2 thoughts on “नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक 8 स्टेशनों वाले मेट्रो की एक्का लाइन का होगा विस्तार”
Metro news
Metro news