Search
Close this search box.

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पिछड़ा वर्ग एकता मंच का होने जा रहा है महामंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनिल सैनी के नेतृत्व मे होगा ओबीसी का ये मंथन

देशभर के कई राज्यो के प्रतिनिधि होंगे शामिल

कांग्रेस के राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत और भी कई दिग्गज नेता हो सकते हैं मंथन मे शामिल

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के कान्सटिट्युशन क्ल्ब मे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एकता मंच के तत्वाधान मे “पिछड़े-अति पिछड़ो की संख्या के आधार पर राजनैतिक भागीदारी क्यों नही को लेकर” अनिल सैनी के नेतृत्व मे मंथन बैठक का आयोजन किया गया तीन घंटे तक चली इस मंथन बैठक मे देशभ के राज्यो के मंच से जुड़े प्रतिनिधियो ने आकर अपने-अपने विचार प्रकट किये.और इस बात पर जोर दिया कि समाज मे चाहे कोई भी राजनैतिक पार्टी रही हो उसने कभी भी पिछड़ा वर्ग के लोगो को वो सम्मान या वो अधिकार नही दिये जिसके वो असली हकदार हैं इसीलिये मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एकता मंच के अनिल सैनी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एकता मंच के तत्वाधान मे “पिछड़े-अति पिछड़ो की संख्या के आधार पर राजनैतिक भागीदारी क्यों नही को लेकर” मंथन बैठक बुलाई थी. मंच के राष्ट्रीयअध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि वे पिछले ढाई दशकों से भी ज्यादा समय से न सिर्फ हरियाणा मे बल्कि देशभर मे पिछड़े-अति पिछड़ो के हक की लड़ाई लड़ते आये हैं और उनकी इस लड़ाई के लिये राजनीति मे आना पड़ा, हालाकि वह छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे हैं लेकिन उनकी ओबीसी समाज के लिये किये गये आन्दोलन को देखते हुये ही कांग्रेस ने भी उन्हे उत्तर प्रदेश मे ओबीसी वर्ग की जिम्मेदारी दी थी और यूपी का प्रभारी बनाया था.

सैनी ने कहा कि जब तक समाज को पिछड़ा वर्ग को उनका अधिकार नही मिल जाता उनकी ये लड़ाई यूं ही जारी रहेगी. और अपनी आवाज उठाने के लिये जल्दी ही दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पिछड़ा वर्ग एकता मंच आप सबके सहयोग से पिछड़े वर्ग के लिये महामंथन करने जा रहे हैं जिसमे पिछड़े वर्ग समाज के बुद्दिजीवी और कांग्रेस के राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत और भी कई दिग्गज नेताओ को आमंत्रित किया जायेगा. इस मौके पर राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हरदीप सिंह चहल, राजस्थान पिछड़ वर्ग आयोग के सदस्य उपेंद्र तंवर,पसमंदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मकसूद अंसारी,नेशनल कौर्डिनेटर ओबीसी सुरेंद्र कुमार, उत्तराखंड से आशीष कुमार, कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहतो, मंच संचालक के रुप मे अनिल कुशवाहा और रायसिंह गुर्जर प्रवक्ता हरियाणा कांग्रेस पार्टी एवं संस्था के पदाधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे हरियाणा के सुरेंद्र,

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें