Search
Close this search box.

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित कीं, 9 और 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित कीं, 9 और 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, 4 मई को रिजल्ट

नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा मे होने वाले चुनावों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में की प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदान की तारीखें जारी की गईं। सभी जगहों पर मतगणना और नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।यह चुनाव इन क्षेत्रों की विधानसभाओं के कार्यकाल समाप्त होने के बाद हो रहे हैं, जहां पश्चिम बंगाल की विधानसभा 7 मई, तमिलनाडु 10 मई, असम 20 मई, केरल 23 मई और पुडुचेरी 15 जून 2026 को समाप्त हो रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान को लेकर बताया कि केरल (140 सीटें), असम (126 सीटें) और पुडुचेरी (30 सीटें): एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा । इसी तरह से तमिलनाडु (234 सीटें) एक चरण में 23 अप्रैल 2026 को वोटिंग होगी। जबकि पश्चिम बंगाल (294 सीटो पर दो चरणों में मतदान होगा – पहला चरण 23 अप्रैल 2026 और दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को होगा। इन पांचों में कुल 824 विधानसभा सीटें हैं, जिसमे करोड़ों मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।
पश्चिम बंगाल में चरणों की संख्या में बड़ा बदलाव किया गया है, 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा बलों के सुझाव और विपक्षी दलों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए चरणों की संख्या घटाकर सिर्फ दो कर दी है। चुनाव आयोग का कहना है कि इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक तेज, सुगम और प्रभावी होगी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से संभाली जा सकेगी।
नामांकन और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार से हैं तमिलनाडु के लिए अधिसूचना 30 मार्च 2026 से जारी होगी, और नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 है। इसी तरह से अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी शेड्यूल लागू होगा, जिसमें नामांकन, जांच और वापसी की तिथियां जल्द स्पष्ट की जाएंगी। आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है। डीएमके नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि तारीखों का इंतजार था और अब पार्टियां पूरी तैयारी में जुट जाएंगी। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी अपनी तैयारियां तेज करने का ऐलान किया है।
चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे सक्रिय रहें, अपना वोट डालें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।यह चुनाव दक्षिण और पूर्वी भारत की राजनीति को आकार देने वाले महत्वपूर्ण होंगे, जहां सत्तारूढ़ दलों को चुनौती मिलने की पूरी संभावना है।
#AssemblyElections2026
#ElectionCommission
#IndiaElections
#WestBengalElection
#TamilNaduElection
#KeralaElection
#AssamElection
#PuducherryElection
#BreakingNews
#IndianPolitics

#Assembly Elections 2026

#Election Commission Announcement

#West Bengal Election Phase

#Voting Date India

#Election Schedule

Ib News
Author: Ib News

3 thoughts on “चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित कीं, 9 और 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे”

Leave a Comment

और पढ़ें