Search
Close this search box.

MCD में शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर को 4 लाख रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

CBI ने MCD अधिकारी को गिरफ्तार किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली | IB News — दिल्ली नगर निगम (MCD) में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिसमें CBI ने जाल बिछाकर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, शाहदरा नॉर्थ जोन में तैनात डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक काम को मंजूरी देने के बदले 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की प्राथमिक जांच की और आरोपों को सही पाए जाने पर ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई।

जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, CBI की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, जो फिलहाल दिल्ली नगर निगम (MCD) में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर शाहदरा नॉर्थ जोन में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक और रक्षा हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। CBI अब गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या रिश्वत का नेटवर्क बड़ा है, क्या अन्य अधिकारी भी शामिल हैं, रिश्वत किस काम के लिए ली जा रही थी और क्या पहले भी ऐसे मामले हुए हैं फिलहाल जांच एजेंसी ने संबंधित दस्तावेज भी जब्त कर लिये हैं।

इस कार्रवाई को दिल्ली नगर निगम शाहदरा नॉर्थ जोन में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

#MCD corruption
#CBI arrest Delhi
#Shahdara North Zone
#MCD Deputy Commissioner arrest
#Delhi corruption news
#CBI raid Delhi
#Abhishek Kumar Mishra MCD
#Delhi MCD news

Ib News
Author: Ib News

3 thoughts on “MCD में शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर को 4 लाख रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों पकड़ा”

Leave a Comment

और पढ़ें