Search
Close this search box.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू- देश के असाधारण बच्चों को मिलेगा राष्ट्रपति के हाथों सम्मान,

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन शुरू, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, जानें पात्रता और पूरी प्रक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: साहस, प्रतिभा और नवाचार का राष्ट्रीय सम्मान

2019 से अब तक 203 बच्चों को मिल चुका है सम्मान

IB News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू: देश के असाधारण बच्चों को मिलेगा राष्ट्रपति के हाथों सम्मान,भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जो 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।

यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रत्येक वर्ष भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीर बाल दिवस (26 दिसंबर) के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाता है। यह दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान और साहस की स्मृति में मनाया जाता है।

वर्ष 2019 में शुरू हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत अब तक देशभर के 203 बच्चों को सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, विज्ञान, खेल, कला और साहस जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाता है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार निम्नलिखित छह प्रमुख श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं जिसमे 1. बहादुरी-जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद करना और आपदा या संकट में साहस का परिचय देना तथा असाधारण मानसिक दृढ़ता और सूझबूझ दिखाना।
2. समाज सेवा- महिलाओं, बच्चों और समाज के अधिकारों के लिए कार्य और सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व।
3. पर्यावरण-पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान।
4. खेल-राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन।
5. कला एवं संस्कृति-संगीत, नृत्य, चित्रकला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान।
6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी-नवाचार, आविष्कार और समाजोपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करना।
पुरस्कार के लिए पात्रता जरुरी है जैसे कि भारतीय नागरिक होना आवश्यक,आयु 5 से 18 वर्ष (31 जुलाई 2026 तक), पूर्व में इस पुरस्कार का प्राप्तकर्ता न हो और उपलब्धि या कार्य पिछले दो वर्षों के भीतर किया गया हो। विशेष बात यह है कि बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं और कोई भी व्यक्ति, संस्था, शिक्षक, अभिभावक या सरकारी अधिकारी भी किसी बच्चे का नामांकन कर सकता है।
इच्छुक उम्मीदवार एवं नामांकनकर्ता भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और आवेदन के दौरान उपलब्धि का अधिकतम 1000 शब्दों में विवरण, हालिया फोटो और संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक होगा।
प्रेरणादायक पूर्व विजेता इस प्रकार से हैं-अर्नव अनुप्रिया महर्षि जिन्होने दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास हेतु एआई आधारित उपकरण विकसित किया।
करीना थापा-आग लगने की घटना में गैस सिलेंडर हटाकर 36 लोगों की जान बचाई।
चार्वी ए-भारत की अंडर-8 एवं अंडर-10 वर्ग की शीर्ष शतरंज खिलाड़ी बनीं।
आदित्य प्रताप सिंह चौहान-पीने के पानी से माइक्रोप्लास्टिक हटाने की तकनीक विकसित की।
अनुष्का जॉली-स्कूलों में बुलिंग रोकने के लिए ‘कवच’ मोबाइल एप विकसित किया।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि यह संदेश है कि भारत अपने बच्चों की प्रतिभा, साहस और नवाचार को पहचानता है। यह पुरस्कार नई पीढ़ी को समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। भारत सरकार ने देशवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास के ऐसे प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक बच्चों का नामांकन अवश्य करें ताकि उनकी उपलब्धियां राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकें।

सभी नामांकन प्रविष्टियाँ निर्धारित समय-सीमा तक https://awards.gov.in पर जमा कर दी जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 PMRBP 2026 National Child Award India वीर बाल दिवस 2026 बाल पुरस्कार आवेदन बच्चों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार PM National Child Award

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू- देश के असाधारण बच्चों को मिलेगा राष्ट्रपति के हाथों सम्मान,”

Leave a Comment

और पढ़ें