Search
Close this search box.

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, नही दिया तो 13 जून को फिर जंतर-मंतर से शुरु होगा देशभर मे आन्दोलन-अभिजीत दीपके

NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IB News

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, नही दिया तो 13 जून को फिर जंतर-मंतर से शुरु होगा देशभर मे आन्दोलन-अभिजीत दीपके, दिल्ली में CJP का शक्ति प्रदर्शन, 13 जून को फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ विरोध तेज होता दिखाई दे रहा है। शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पांच घंटे तक प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यदि शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने 13 जून को एक बार फिर जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया।

30 वर्षीय अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। दीपके अपने साथ भारतीय संविधान की प्रति और डॉ. भीमराव अंबेडकर की आत्मकथा लेकर पहुंचे। उन्होंने इसे लोकतंत्र, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बताया।
दिनभर चले विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने समर्थकों को पांच अलग-अलग संबोधन दिए। 10:30 बजे से 3:00 बजे तक: पांच बार संबोधन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग फिर दोपहर 3:30 बजे: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद प्रदर्शन समाप्त, सोनम वांगचुक के साथ रवाना हो गये। प्रदर्शन में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उनके अलावा CPI(ML) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, CPI नेता एनी राजा तथा विभिन्न छात्र और युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सोनम वांगचुक ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिसके लिये 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनाती, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अतिरिक्त निगरानी, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाई गई और दिल्ली बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाये गया तथा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर निगरानी रखी।
अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उनकी मांग स्पष्ट है — केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि सरकार को पांच दिनों का समय दिया गया है। यदि मांग नहीं मानी गई तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वे वर्ष 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया रणनीतिकार रह चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान डिजिटल प्रचार अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। हाल के वर्षों में वे सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा, बेरोजगारी, परीक्षा प्रणाली और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता का मुद्दा युवाओं के बीच बड़ा राजनीतिक विषय बनता जा रहा है। ऐसे में CJP का यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में राष्ट्रीय बहस को और तेज कर सकता है। हालांकि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

#NEETPaperLeak #AbhijeetDipke #CockroachJanataParty #JantarMantar #DharmendraPradhan #StudentProtest #EducationReform #DelhiNews

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, नही दिया तो 13 जून को फिर जंतर-मंतर से शुरु होगा देशभर मे आन्दोलन-अभिजीत दीपके”

Leave a Comment

और पढ़ें