कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, दक्षिण और पूर्वी भारत में भी बरसेंगे बादल
डॉ दीपक शर्मा
नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम का बड़ा अलर्ट, देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्म हवाएं जारी रहेंगी, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है और पंजाब और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी लू चलने की संभावना है
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। संभावित प्रभावित राज्य जिनमे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है कि वह दोपहर में धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें
विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण भारत और पूर्वी क्षेत्रों में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।
मौसम समाचार हिंदी, बारिश का अलर्ट, हीटवेव न्यूज, दिल्ली मौसम अपडेट, उत्तर भारत गर्मी, IMD Weather Alert, Rain Alert India, Weather News Hindi, Heatwave Update, India Weather Forecast










4 thoughts on “नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम का बड़ा अलर्ट”
Barish tow ho jaye bhale hin halka bahut aandhi ya tufan ho. Desh ki bahut si jagah mei ho rahi summer heat se tow rahat milega.
https://shorturl.fm/KLRVT
Heatwave…
Garmi garmi delhi ki garmee