नई दिल्ली: LPG सिलेंडर कीमतों पर खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, उठाए तीन बड़े सवाल, घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की रसोई पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है इस बार घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून 2026 से लागू हो गई हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में पिछले चार महीनों में ₹89 की वृद्धि हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि घरेलू LPG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी आम परिवारों, विशेषकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। खड़गे ने x पर सरकार से तीन सवाल किये हैं पहला फ्यूल डायवर्सिफिकेशन का क्या हुआ? जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में दावा किया था कि भारत पश्चिम एशिया (West Asia) संकट के मद्देनजर 41 देशों से ईंधन आपूर्ति के विकल्प विकसित कर रहा है। उन्होंने सवाल किया- “यदि फ्यूल डायवर्सिफिकेशन सफल रहा है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी LPG की कमी और बढ़ती कीमतों की समस्या क्यों बनी हुई है?”
और दूसरा ये कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थी रिफिल क्यों नहीं करा पा रहे? कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2025-26 के दौरान 5.56 करोड़ उज्ज्वला परिवारों ने केवल एक या एक भी गैस रिफिल नहीं कराया और इनमें से 3.30 करोड़ परिवारों ने एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं कराया। खड़गे ने कहा कि यह आंकड़े बताते हैं कि गरीब परिवार बढ़ती कीमतों के कारण गैस सिलेंडर भरवाने में असमर्थ हैं।उन्होंने पूछा कि “क्या यह मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों और महंगाई का परिणाम नहीं है?”

और तीसरा सवाल भाजपा अब सड़कों पर क्यों नहीं उतर रही? खड़गे ने भाजपा पर राजनीतिक दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान महंगाई के मुद्दे पर भाजपा नेता गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करते थे। उन्होंने कहा कि “क्या यह सच नहीं है कि पिछले 12 वर्षों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹530 की वृद्धि हुई है? यदि ऐसा है तो भाजपा नेता अब सड़कों पर सिलेंडर लेकर विरोध क्यों नहीं कर रहे?”
कांग्रेस का कहना है कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। पार्टी ने सरकार से LPG कीमतों पर राहत देने और उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए अतिरिक्त सहायता की मांग की है। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें और भू-राजनीतिक परिस्थितियां ऊर्जा कीमतों को प्रभावित करती हैं। सरकार उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी और अन्य सहायता प्रदान कर रही है।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक बहस का विषय रहा है। विपक्ष जहां इसे महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ से जोड़ रहा है, वहीं सरकार ऊर्जा सुरक्षा, वैश्विक बाजार की परिस्थितियों और लक्षित सब्सिडी योजनाओं को अपनी नीति का आधार बता रही है।
#LPGPriceHike #MallikarjunKharge #Congress #Inflation #GasCylinder #UjjwalaYojana #PoliticalNews #IndiaNews










2 thoughts on “नई दिल्ली: LPG सिलेंडर कीमतों पर खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, उठाए तीन बड़े सवाल”
LPG price hike. ye international fuel crisis ke bajah se hua hai. Bahut sare financial experts bhi kahte hai jahan tak sarkar ka control ka sawal hai isme bahut sare chiz… import, price etc hote hai. Dekhte hai kab ye war samapt hota hai.
Mehngayi