Search
Close this search box.

नई दिल्ली: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी! 85.20% छात्र पास… लड़कियों ने फिर मारी बाजी, अब DigiLocker पर डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट!

CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:“CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी! 85.20% छात्र पास… लड़कियों ने फिर मारी बाजी, अब DigiLocker पर डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट,केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education यानी CBSE ने आज Class 12 Board Result 2026 जारी कर दिया है। देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस वर्ष कुल 85.20% छात्र परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिजल्ट में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

CBSE Class 12 Result 2026 जारी। इस साल 85.20% छात्र पास हुए। जानिए पास प्रतिशत, टॉप रीजन, DigiLocker लिंक और रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका।

छात्र अब अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप पर चेक कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE के अनुसार इस साल 18.5 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुईं जिसमे देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम कराए गए। CBSE Class 12 Result 2026 में कुल पास प्रतिशत: 85.20% रहा जबकि पिछले साल का पास प्रतिशत: 88.39% था इस बार लगभग 3.19% की गिरावट दर्ज हुई है । विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक सख्त और पारदर्शी बनाया गया था, जिसका असर परिणामों पर दिखाई दिया।
हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। पास प्रतिशत में लड़कियां 88.86% जबकि लड़के: 82.13% यानी लड़कियों ने लगभग 6.73% ज्यादा सफलता हासिल की।
CBSE के क्षेत्रीय प्रदर्शन में दक्षिण भारत का दबदबा देखने को मिला। पहले नंबर पर तिरुवनंतपुरम – 95.62% और दूसरे नंबर पर चेन्नई – 93.84% और तीसरे पर बेंगलुरु – 93.19% रहा परंतु दिल्ली इस बार टॉप 3 में भी जगह नहीं बना सकी।
    CBSE के आंकड़ों के अनुसार 94 हजार से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए है और हजारों छात्रों ने 95% से अधिक स्कोर हासिल किया है कुल मिलाकर इस बार कई छात्रों ने Science, Commerce और Humanities तीनों स्ट्रीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
    छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं
    रिजल्ट चेक करने के लिए जानकारी जैसे कि रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि जरूरी है। , CBSE ने छात्रों के लिए DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिए हैं। छात्र इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
    CBSE ने कहा है कि जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें जल्द जारी की जाएंगी। रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर छात्रों ने अपनी खुशी साझा करनी शुरू कर दी। कई स्कूलों में टॉपर्स का सम्मान किया गया और अभिभावकों ने बच्चों की सफलता का जश्न मनाया।

    #CBSE12thResult2026 #CBSEBoardResult #CBSE #Class12Result #BoardResults #EducationNews #CBSEStudents #DigiLocker #UMANG #StudentNews #IndiaEducation

    Ib News
    Author: Ib News

    2 thoughts on “नई दिल्ली: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी! 85.20% छात्र पास… लड़कियों ने फिर मारी बाजी, अब DigiLocker पर डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट!”

    Leave a Comment

    और पढ़ें