Search
Close this search box.

मुंबई: 19वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) संपन्न: पोलैंड की ‘Silver’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, 17 प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा

19वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MIFF 2026 का शानदार समापन! पोलैंड की “Silver” बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री
17 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा, 46 देशों की 202 फिल्मों ने बिखेरा सिनेमा का जादू

MIFF2026 ने फिर साबित किया कि कहानियां दुनिया बदल सकती हैं!

IBNews

मुंबई: 19वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) संपन्न: पोलैंड की ‘Silver’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, 17 प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा, भारत के सबसे प्रतिष्ठित गैर-फीचर फिल्म महोत्सवों में से एक, 19वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) भव्य समापन के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और शॉर्ट फिक्शन फिल्मों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुल 17 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में फिल्म निर्माता, कलाकार, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, मीडिया विशेषज्ञ, युवा क्रिएटर्स और सिनेमा प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए गोल्डन कोंच पुरस्कार और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पोलैंड की चर्चित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “Silver” को प्रदान की गई। यह पुरस्कार फिल्म की निर्देशक नतालिया कोनियार्ज़ और निर्माता मैसी कुबिकी की ओर से पोलिश इंस्टीट्यूट की निदेशक मालगोरज़ाता वेजिस-गोलेबियाक ने ग्रहण किया।
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय शॉर्ट फिक्शन फिल्म- “Under The Snow” (ईरान) जिसे सिल्वर कोंच पुरस्कार और ₹5 लाख नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन फिल्म- Maya’s Song” (जर्मनी)-सिल्वर कोंच पुरस्कार व ₹5 लाख नकद पुरस्कार..
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी-“Turtle Walker” (भारत) कृष्ण मखीजा।
सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग-“About The Cow” (रूस), व सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन-“Deva Aaj Pan Whay” अभय रुमडे ।
प्रमोद पति स्पेशल जूरी अवार्ड-“The Horders” (ताइवान)।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता जिसमे सर्वश्रेष्ठ भारतीय डॉक्यूमेंट्री- “Y”-सिल्वर कोंच व ₹5 लाख पुरस्कार।
सर्वश्रेष्ठ भारतीय शॉर्ट फिक्शन फिल्म-“Small Clouds”-सिल्वर कोंच व ₹3 लाख पुरस्कार।
सर्वश्रेष्ठ भारतीय एनिमेशन फिल्म-“Armstrong From Angalamman Temple Street”-सिल्वर कोंच व ₹3 लाख पुरस्कार।
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी-“Small Clouds”-रणधीर बिस्वास। सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग-“Mayday”-अखिल कृष्णन।
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन-“Kovarty”-बिग्यना दहल।
विशेष पुरस्कार-IPRESCI इंटरनेशनल क्रिटिक्स अवार्ड-“The Hug of Emptiness”-प्रदीप केनचनुरु।
सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट फिल्म (IPDA)-“The Old Bull Knows, Or Once Knew”-मिलन कुमार।
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक-“Raaza”-पूजा टोलानी।
विकसित भारत / वंदे मातरम् 150 वर्ष विशेष पुरस्कार- “The Last Shelter”
इस मौके पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि MIFF केवल एक फिल्म महोत्सव नहीं बल्कि रचनात्मकता, संस्कृति और वैश्विक संवाद का मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्में समाज में बदलाव लाने की अद्भुत क्षमता रखती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए WAVES Summit का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत “Create in India, Create for the World” विजन के साथ वैश्विक कंटेंट हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
MIFF 2026 की बड़ी उपलब्धियां रही है जिनमे-1459 फिल्मों की रिकॉर्ड एंट्री, 13 देशों की 144 प्रतियोगी फिल्में, 46 देशों की 202 फिल्मों का प्रदर्शन, 83 घंटे से अधिक स्क्रीनिंग, 24 विशेष क्यूरेटेड सेक्शन और डेविड एटनबरो को विशेष श्रद्धांजलि दी गई तथा पूर्वोत्तर भारत और मराठी फिल्मों के लिए विशेष प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदूम ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और शॉर्ट फिक्शन सिनेमा आज समाज की वास्तविकताओं को सबसे प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि MIFF 2026 ने वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है तथा यह महोत्सव भविष्य के फिल्मकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

MIFF 2026, Mumbai International Film Festival 2026, MIFF Award Winners 2026, Silver Documentary Film, Best Documentary Film 2026, NFDC India, Indian Documentary Awards, Animation Film Awards India, Short Film Festival Mumbai, Film Festival News Hindi

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “मुंबई: 19वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) संपन्न: पोलैंड की ‘Silver’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, 17 प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा”

Leave a Comment

और पढ़ें