भारत के विमानन क्षेत्र को मिली नई उड़ान!
IB News
जोधपुर: PM मोदी ने लॉन्च किया ‘विकसित उड़ान’, जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन; 29,000 करोड़ रुपये से बदलेगा भारत का विमानन क्षेत्र,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘विकसित उड़ान’ (UDAN 2.0) योजना का शुभारंभ किया और जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन (NTB) का उद्घाटन किया।

करीब 29,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह महत्वाकांक्षी योजना क्षेत्रीय हवाई संपर्क, आधुनिक विमानन अवसंरचना और समावेशी विकास को नई गति प्रदान करेगी।
अक्टूबर 2016 में शुरू हुई उड़ान योजना ने अब तक 669 हवाई मार्ग शुरू किए और 95 हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और वाटर एयरोड्रोम को जोड़ा तथा 1.66 करोड़ यात्रियों को लाभ पहुंचाया। अब संशोधित योजना के तहत-₹29,000 करोड़ का कुल परिव्यय, 100 नए एयरोड्रोम का विकास, ₹12,159 करोड़ का निवेश, 200 आधुनिक हेलीपैड का निर्माण और ₹3,661 करोड़ की लागत तथा ₹10,043 करोड़ की Viability Gap Funding व HAL ध्रुव और डोर्नियर जैसे स्वदेशी विमानों को बढ़ावा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापु ने कहा-“उड़ान अब केवल एक कनेक्टिविटी योजना नहीं, बल्कि भारत की आकांक्षाओं का उत्सव बन चुकी है। यह किसानों, छात्रों, उद्यमियों और कारीगरों को नई संभावनाओं से जोड़ रही है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विमानन क्षेत्र भारत के आर्थिक विकास, पर्यटन, रोजगार और सामाजिक समावेशन का शक्तिशाली इंजन बन चुका है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा ₹480 करोड़ की लागत से निर्मित जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी किया। टर्मिनल की प्रमुख विशेषताएं- 23,342 वर्ग मीटर क्षेत्रफल, प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों की क्षमता, पीक ऑवर में 1,500 यात्रियों को संभालने की क्षमता, 20 चेक-इन काउंटर, 6 एयरोब्रिज, अत्याधुनिक सुरक्षा एवं बैगेज सिस्टम, और 11 A-321 और 1 ATR-72 विमान पार्किंग क्षमता व 320 कारों की पार्किंग सुविधा।
नए टर्मिनल भवन का डिजाइन मारवाड़ की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। इसमें पारंपरिक झरोखे और मेहराब, शाही राजस्थानी वास्तुकला, आधुनिक सुविधाएं, ऊर्जा दक्ष तकनीक, जल संरक्षण प्रणाली व 5-स्टार ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग का लक्ष्य शामिल किए गए हैं।
राम मोहन नायडू ने कहा “यह टर्मिनल मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतीक है और पर्यटकों को राजस्थान की आत्मीयता का पहला अनुभव कराएगा।”

विशेषज्ञों का मानना है कि विकसित उड़ान योजना से टियर-2 और टियर-3 शहरों को नई उड़ान मिलेगी, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा सामाजिक-आर्थिक समावेशन मजबूत होगा व दूरदराज क्षेत्रों तक हवाई सेवाएं पहुंचेंगी। सरकार का मानना है कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, आधुनिक हवाई अड्डों और स्वदेशी विमानन तकनीकों के विस्तार से भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ा सकेगा।
विकसित उड़ान योजना 2026 PM Modi Udan Scheme Jodhpur Airport New Terminal Regional Connectivity India Civil Aviation News Hindi Udan Scheme Expansion Viksit Bharat 2047 Jodhpur Airport Terminal Ram Mohan Naidu Aviation Infrastructure India










1 thought on “जोधपुर: PM मोदी ने लॉन्च किया ‘विकसित उड़ान’, जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन; 29,000 करोड़ रुपये से बदलेगा भारत का विमानन क्षेत्र,”
Badhia hai. Regional air connectivity better aur majboot hoga.