Search
Close this search box.

नईदिल्ली: दिल्ली लक्ष्मी योजना 1 अगस्त से शुरू: पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500, रक्षाबंधन पर आएगी पहली DBT किस्त,

Delhi Lakshmi Yojana launches on August 1: Eligible women to receive ₹2,500 monthly; first DBT installment to arrive on Raksha Bandhan.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 1 अगस्त से मिलेंगे हर महीने ₹2,500

Delhi Lakshmi Yojana 2026: Registration, DBT, Eligibility और पूरी जानकारी

नई दिल्ली | IB News Desk

नई दिल्ली: दिल्ली लक्ष्मी योजना 1 अगस्त से शुरू: पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500, रक्षाबंधन पर आएगी पहली DBT किस्त, दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए “दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana)” की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से योजना का ऑनलाइन पंजीकरण (Registration Portal) शुरू होगा। पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

सरकार के अनुसार, सभी आवश्यक सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद रक्षाबंधन के आसपास पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा करने का प्रस्ताव है। दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली लक्ष्मी योजना महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने और परिवार की आय में सहयोग देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का मानना है कि “नारी शक्ति की प्रगति ही दिल्ली की वास्तविक प्रगति का आधार है।”

दिल्ली सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया गया था। अब दिल्ली सरकार ने इस वादे को पूरा करते हुए ₹5,100 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया और योजना को मंजूरी दी जोकि 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली सरकार ने जानकारी दी कि 1 अगस्त 2026 से योजना का आधिकारिक पोर्टल खुल जाएगा। इसके माध्यम से पात्र महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को ही ₹2,500 प्रति माह की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी जाएगी जिससे पारदर्शिता बनी रहे। सरकार के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त लाभार्थियों के खातों में भेजने का प्रस्ताव है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना की शुरुआत पर दिल्लीवासियों, विशेषकर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगी, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना, महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता बढ़ाना, परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना तथा DBT के माध्यम से पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करना।
सरकार ने कहा है कि केवल पात्र (Eligible) महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। आवेदन के लिए विस्तृत पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी 1 अगस्त को पोर्टल शुरू होने के साथ जारी की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सामाजिक परिवर्तन का अभियान है।

Delhi Lakshmi Yojana, Delhi Lakshmi Scheme 2026, ₹2500 Scheme Delhi, Delhi Women Scheme, Rekha Gupta Scheme, DBT Scheme Delhi, Delhi Government Scheme, Women Financial Assistance Delhi, Delhi News Hindi, Lakshmi Yojana Registration

#DelhiLakshmiYojana #DelhiGovernment #WomenEmpowerment #DBT #RekhaGupta #DelhiNews #NariShakti #WomenScheme #GovernmentScheme #DelhiUpdates #FinancialAssistance #IBNews

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें