महाराष्ट्र: लोनार में योग महोत्सव-2026 के दौरान 5,000 लोगों ने सामूहिक त्रिकोणासन कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) द्वारा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के ऐतिहासिक शहर लोनार में आयोजित योग महोत्सव-2026 ने एक नया इतिहास रच दिया। इस आयोजन में लगभग 5,000 प्रतिभागियों ने एक साथ त्रिकोणासन कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।

यह भव्य कार्यक्रम छत्रपति श्री शिवाजी महाराज उद्यान में आयोजित किया गया, जहां सुबह-सुबह हजारों लोगों ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) का अभ्यास कर सामूहिक स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश दिया। योग महोत्सव-2026 के दौरान 5,000 प्रतिभागियों ने बनाया रिकॉर्ड, सामूहिक त्रिकोणासन प्रदर्शन कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया और ये कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास था, इस विशाल भागीदारी ने योग को एकता, स्वास्थ्य और सामूहिक कल्याण के वैश्विक माध्यम के रूप में स्थापित किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 75 दिन की उलटी गिनती की सशक्त शुरुआत है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, मानसिक संतुलन बढ़ाता है और भावनात्मक स्थिरता देता है तथा सामूहिक कल्याण को बढ़ावा देता है, उन्होंने लोनार जैसे भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस आयोजन को वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बताया।

मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुष आहार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पारंपरिक खाद्य पदार्थ मे बाजरा,रागी,नारियल तेल व औषधीय मसाले हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास ने कहा कि योग दुनिया के लिए भारत का सबसे मूल्यवान योगदान है। उन्होंने कहा ति योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है।
कार्यक्रम में एमडीएनआईवाई के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) काशीनाथ समागंडी के नेतृत्व में योगासन,प्राणायाम व ध्यान का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को योग के व्यावहारिक लाभों का अनुभव मिला।
कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय की कई महत्वपूर्ण पहलों को भी प्रस्तुत किया गया जैसे कि हवाई यात्रा के लिए योग प्रोटोकॉल,गैर-संक्रामक रोगों के लिए 10 योग प्रोटोकॉल,योग जैसे 365 अभियान और 14 दिन का निःशुल्क योग अभ्यास, साथ ही टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-315-7008 भी शुरू की गई, जहां लोग मुफ्त निर्देशित योग प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर विशेष फोकस दिया गया जैसा कि ,गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम,वृद्धावस्था स्वास्थ्य,मानसिक स्वास्थ्य, व कृत्रिम बुद्धिमत्ता और योग का एकीकरण, पिछले 11 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य आंदोलन बना है,ॉअंतरराष्ट्रीय भागीदारी बढ़ी और योग की वैश्विक स्वीकार्यता मजबूत हुई है आयुष मंत्रालय ने योग को जन आंदोलन बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
#Yoga Mahotsav 2026
#Lonar Yoga Event
#Ayush Ministry Yoga
#International Yoga Day 2026
#Prataprao Jadhav Yoga
#India Yoga Record
#Asia Book of Records Yoga
#Common Yoga Protocol
#Yoga India News
#AYUSH Ministry News









