Search
Close this search box.

नई दिल्ली: “दिल्ली फिर शर्मसार! चलती स्लीपर बस में महिला से 2 घंटे तक गैंगरेप… राजधानी में आखिर महिलाएं कितनी सुरक्षित?”

“दिल्ली फिर शर्मसार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली फिर शर्मसार! चलती स्लीपर बस में महिला से 2 घंटे तक गैंगरेप… राजधानी में आखिर महिलाएं कितनी सुरक्षित, देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक 30 वर्षीय महिला के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने महिला को जबरन बस में खींच लिया और करीब दो घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को घायल अवस्था में सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। इस वारदात ने राजधानी में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता पीतमपुरा इलाके की झुग्गियों में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। देर रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान रानी बाग इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक स्लीपर बस के पास उसने एक युवक से समय पूछा। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अचानक उसे बस के अंदर खींच लिया। बस में पहले से मौजूद अन्य युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि चलती बस में लगातार उसके साथ मारपीट और गैंगरेप किया गया।
महिला के मुताबिक बस रानी बाग से निकलकर नांगलोई इलाके तक घूमती रही और इस दौरान आरोपी उसके साथ दरिंदगी करते रहे। पीड़िता लगातार मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। करीब दो घंटे तक महिला को बंधक बनाकर रखा गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की।
वारदात के बाद आरोपी महिला को घायल हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। किसी तरह महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। हालांकि पीड़िता ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति बीमार हैं और घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। तीन छोटी बेटियों की जिम्मेदारी उसी पर है, इसलिए वह लंबे समय तक अस्पताल में नहीं रह सकती।
दिल्ली पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। कई टीमों का गठन किया गया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द आरोपियों को बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस मामले मे राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ और आरोपी को पांच दिन में जमानत मिल गई। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं और बच्ची के परिवार पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा तार-तार हो रही है। संजय सिंह ने बस में हुए हालिया गैंगरेप को निर्भया कांड की पुनरावृत्ति बताया और कहा कि राजधानी अपराधों का गढ़ बनती जा रही है। संजय सिंह ने केंद्र सरकार, एलजी और पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा और कहा कि दरिंदों को बचाने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। NEET पेपर लीक पर उन्होंने बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाया कि असली मास्टरमाइंड को बचाया जा रहा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के आवाहन का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना चाहिए।

इस घटना के बाद राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग कर रहे हैं। महिला संगठनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में देर रात सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लोगों ने बसों की निगरानी बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Delhi Gangrape Case, Rani Bagh Gangrape, Delhi Crime News, Women Safety in Delhi, Delhi Sleeper Bus Crime, Delhi Breaking News, Gangrape in Moving Bus, Delhi Police Investigation, Latest Hindi News, Crime News Hindi

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली: “दिल्ली फिर शर्मसार! चलती स्लीपर बस में महिला से 2 घंटे तक गैंगरेप… राजधानी में आखिर महिलाएं कितनी सुरक्षित?””

  1. Bharatiya Sanskar sampat ho rhe h, Marden culture & over population + over Democracy + Angrejo ka Judiciary system …y sb main resion h crime k

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें