“दिल्ली में झमाझम बारिश जारी! IMD का Yellow Alert, अगले 72 घंटे अहम”
Rohit Dass
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-NCR में 19 से 21 मार्च तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है,और आज के लिए Yellow Alert जारी किया गया है। कई जगहों पर गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं, बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
IMD का कहना है कि यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हो रहा है, जो उत्तर भारत में सक्रिय है।बारिश के चलते दिन का तापमान गिरकर करीब 30-32°C के आसपास पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर-नीचे बना हुआ है तेज हवाओं और बादलों ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है जिसकी वजह से मार्च का महीना पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा ठंडा और बारिश वाला महसूस हो रहा है। बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बनाया, वहीं कई समस्याएं भी लोगो के सामने आईं हैं सड़कों पर भारी जाम लगने लगा है, कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है तो कहीं कुछ जगहों पर बिजली कटौती भी करनी पड़ रही है इतना ही नही ऑफिस टाइम में लोगों को भारी दिक्कत हो रही है हालाकिं IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 19–21 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी कुछ जगह गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं और तापमान में गिरावट भी बनी रहेगी, 22 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा और धूप निकलने लगेगी उसके बाद तापमान फिर से बढ़कर 34-36°C तक जा सकता है
दिल्ली-NCR में बारिश ने जहां मार्च की गर्मी से राहत तो दी है, वहीं शहरी व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी है। अगले 2-3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, लेकिन उसके बाद फिर से गर्मी लौटने के संकेत हैं।
DelhiRain #WeatherUpdate #IMDAlert #RainyDay #DelhiNCR #BreakingNews DelhiRain #IMD #WeatherAlert #Breaking Shorts #DelhiRain #WeatherNews #IMD
#Delhi Rain Today #IMD Alert










1 thought on “दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! 24 घंटे की बारिश से ठंडक, IMD का अलर्ट—अगले 3 दिन और मुश्किल?”
Rain