Friday, February 21, 2025
No menu items!
Google search engine
Homeदिल्लीकमल खिल गया दिल्ली में,पर झाड़ू बिखर गई!

कमल खिल गया दिल्ली में,पर झाड़ू बिखर गई!

दिल्ली विधानसभा के चुनावों मे इस बार आम आदमी पार्टी की झाड़ू नही चल पाई बल्कि बिखर गई.और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर 2025 मे कमल खिल गया है.इस बारे मे राज्यो के मुख्यमंत्री और नेताओ ने अपने X क्या लिखा है जानिये-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता।

दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को @BJP4India को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।

मुझे @BJP4India के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

जयराम ठाकुर (@jairamthakurbjp) नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में आपदा समाप्त हुई!

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता का हृदय से आभार- अभिनंदन।

“आप” का पूरा नेतृत्व पहले जेल गया और अब हार गया। वहीं कांग्रेस को भी इतिहास रचने के लिए बधाई!

देश की राजधानी में गंदगी साफ करने की जरूरत थी और अब वह गंदगी भी साफ होगी, यमुना भी स्वच्छ होगी और दिल्ली की राजनीति भी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, दिल्ली भाजपा सहित पार्टी के सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “… पिछले 10 वर्षों से दिल्ली के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर थे… आज दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर लगाई है… अरविंद केजरीवाल अपनी कमियों के आरोप दूसरों पर लगाने में माहिर थे… उन्हें केवल अपने से मतलब है दिल्ली से नहीं… मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है…”

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बीच राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता. रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है. आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है. सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा. वायु प्रदूषण चरम पर है. यमुना साफ नहीं हुई. लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है.’

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी @pushkardhami

दिल्ली में कमल का कमाल!

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक विजयश्री, यशस्वी पीएम @narendramodi जी के नेतृत्व और भाजपा की सुशासन व विकास की नीति में जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है।

दिल्ली की जनता ने झूठ, भ्रष्टाचार और अराजकता की राजनीति को नकार कर #ModiKiGuarantee पर अपना भरोसा जताया है। यह जीत अहंकार की हार एवं भाजपा की डबल इंजन की सरकार की मज़बूत नींव की कड़ी में एक लंबी लकीर है।

दिल्ली विधान सभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधान सभा उप चुनाव का परिणाम झूठ एवं लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत है…

यूपी सीएम योगी का बयान

डॉ सुधाशु त्रिवेदी- दिल्ली आप-दा मुक्त हो गई… दिल्ली की जनता को बधाई!

यह जीत मोदी जी के प्रति जनता के अटूट विश्वास, विकसित भारत के लिए, दिल्ली के विकास के संकल्प और भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के आशीर्वाद व स्नेह की जीत है।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह भारतीय राजनीति में आमूलचूल सुधार लाने आए हैं, लेकिन वह खुद शराब घोटाले में लिप्त पाए गए, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ग्रामीण आवास योजना में बाधाएं पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उन्होंने अपने लिए ‘शीशमहल’ बनवाया… आज लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी विकास सेवाओं को स्वीकार कर रहे हैं। यह सुशासन की ओर लोगों का पहला कदम है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा “यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास और विकास की जीत है… दिल्ली की जनता ने भरोसा जताया है कि अगर दिल्ली विकसित राजधानी बनेगी तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी… दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार से तंग आकर उन्हें बाहर किया है…”

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के हाथों में यश है… हमें इन पर गर्व है। सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और हम सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को धन्यवाद दिया है… अब अरविंद केजरीवाल वापस सत्ता में नहीं आ सकते हैं।”

सांसद कमलजीत सेहरावत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “भाजपा को जो यह जीत मिली है वह दिल्ली की जनता का सोचा समझा निर्णय है। पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता ने 2 सरकारों को देखा है… दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को केंद्र से मिलने वाले लाभ भी नहीं मिलने दिए थे… दिल्ली की जनता ने सोच-समझकर भाजपा को अपना बहुमत दिया है.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य – यह ऐतिहासिक जीत है और ऐतिहासिक दिन है। हमने दिल्ली जीती जैसे देश जीत लिया, हमने मिल्कीपुर जीता जैसे उत्तर प्रदेश 2027 का जीत लिया…सपा, AAP और कांग्रेस पार्टी समाप्तवादी पार्टी हैं…मोदी हैं तो मुमकिन है.

अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, … हमने (कांग्रेस) दिल्ली में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है अगर AAP और कांग्रेस ने मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा होता तो नतीजे अलग होते। वोट बंट गए…लड़ाई जारी रहेगी…”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments