Friday, February 21, 2025
No menu items!
Google search engine
HomeSOCIALमतदान सब अधिकारों की जननी- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 

मतदान सब अधिकारों की जननी- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 

भारत के उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि  मतदान महान दान है। मतदान प्रजातन्त्र की ऑक्सीजन है। प्रजातन्त्र का आधार मतदान है, मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरि कोई अधिकार नहीं हैं प्रजातन्त्र का महत्व तब है, जब हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से वो देश के लिये करे इसी से प्रजातन्त्र फलता है, फूलता है, विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया में एक मिसाल है। सबसे पुराना लोकतंत्र, सबसे बड़ा लोकतंत्र, सबसे मजबूत लोकतंत्र, सबसे vibrant लोकतंत्र, जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व है, मतदान से ही जाहिर होता है, ये बेशकीमती अधिकार भारत के हर नागरिक को मिला है।

भारत जब आज़ाद हुआ तो हर व्यक्ति को जो वयस्क था, महिला हो या पुरुष, ये अधिकार दिया गया, जबकि दुनिया की बहुत बड़ी और अपने से पहले आज़ादी प्राप्त करने वाली प्रजातान्त्रिक व्यवस्थाओं में ऐसा नहीं था। आज के दिन इसको मैं प्रजातान्त्रिक व्यवस्था का बहुत बड़ा उत्सव मानता हूँ और जो व्यवस्था की जा रही है चुनाव आयोग के द्वारा सरलता से, सुगमता से – विश्व इसका कायल है। हमने जो तकनीक अपनाई है, जो त्वरित गति से आपके मतदान का नतीजा सार्वजनिक रूप से घोषित होता है दुनिया इसकी सराहना कर रही है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments