दिल्ली में होली के मौके पर महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर (या उसके बराबर पैसा) मिलेगा

नई दिल्ली- दिल्ली मे भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह योजना सोमनार को हुई कैबिनेट की बैठक मे अनुमोदित कर दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव घोषणापत्र (2025) का यह भाजपा का एक बड़ा वादा था, जिसमें गरीब/EWS महिलाओं को होली और दिवाली पर फ्री LPG सिलेंडर देने की बात थी। अब यह योजना सभी वैध राशन कार्ड धारकों के लिए लागू हो गई है, जिसमें महिलाओं/रसोई से जुड़ी परिवारों को फायदा मिलेगा। दिल्ली के सभी वैध राशन कार्ड धारक (लगभग 17.5 लाख परिवार/फेमिलीज) के लिए है, चाहे वे LPG सिलेंडर का उपयोग करें या पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG), शुरुआत में सिर्फ EWS महिलाओं के लिए थी, लेकिन अब यह यूनिवर्सल (सभी राशन कार्ड वाले) कर दी गई है ताकि ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।
अतिरिक्त लाभ उज्ज्वला लाभार्थियों को भी मिलेगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के अंतर्गत हैं, उन्हें केन्द्रीय सरकार की सब्सिडी (₹300 प्रति सिलेंडर) के बाद अतिरिक्त ₹553 मिलेगा (कुल सिलेंडर के बराबर)है इसके लिये बजट ₹242 करोड़ (लगभग ₹242.77 करोड़) का बजट मंजूर किया गया है। यह योजना 2026 से शुरू हो रही है और त्योहारों पर गरीब परिवारों को महंगाई से राहत देने के लिए है।









