Search
Close this search box.

नई दिल्ली: नए CDS जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी ने संभाला कार्यभार, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारत की रक्षा नीति में नए युग की शुरुआत

भारत के नए CDS जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता व इनोवेशन पर जोर दिया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुनीत भट्ट अरुण

नई दिल्ली: नए CDS जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी ने संभाला कार्यभार, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारत की रक्षा नीति में नए युग की शुरुआत, देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पहुंचकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्हें साउथ ब्लॉक में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यभार संभालते ही जनरल सुब्रामनी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य फोकस होगा कि तीनों सेनाओं में जॉइंटनेस (एकीकरण) को मजबूत करना और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) को गति देना तथा आधुनिक युद्ध प्रणाली के लिए इनोवेशन और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा देना, उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा रणनीति को और अधिक मजबूत, तेज और समन्वित बनाया जाएगा।
जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी भारतीय सेना में 40 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी रहे हैं। वे इससे पहले वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार रह चुके हैं, पाकिस्तान और चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं तथा रणनीतिक और रक्षा नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वे देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बने हैं और उन्होंने जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया है। इस नियुक्ति के साथ ही वे सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव भी बन गए हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, जनरल सुब्रामनी का फोकस तीनों सेनाओं का संयुक्त संचालन (Joint Operations), आधुनिक युद्ध तकनीक और AI आधारित डिफेंस सिस्टम और रक्षा उत्पादन में स्वदेशी कंपनियों को बढ़ावा देना तथा साइबर और स्पेस डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है।

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: नए CDS जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी ने संभाला कार्यभार, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारत की रक्षा नीति में नए युग की शुरुआत”

  1. Bahut achhi baat hai. Teeno forces ki unity aur majbooti aur new advanced technology ke implementation se hamare Desh ki defence mei unnat dharan ki byabasta sahi rahega…

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें