बीरेन्दर दाश
इटली: पीएम मोदी की इटली यात्रा 2026: भारत-इटली संबंध बने ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’, व्यापार से रक्षा तक कई बड़े समझौते, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। यह दौरा इटली की इटली गणराज्य की मंत्रिपरिषद की अध्यक्ष (प्रधानमंत्री) जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर हुआ। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने रिश्तों को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” (Special Strategic Partnership) के स्तर तक बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह यात्रा जून 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन और 2023 के जी20 सम्मेलन के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने वार्षिक नेताओं की बैठक, नियमित मंत्रिस्तरीय वार्ता, और संस्थागत सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।साथ ही विदेश मंत्रियों के नेतृत्व में एक विशेष तंत्र (Mechanism) बनाने का फैसला किया गया, जो 2025-2029 संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना की समीक्षा करेगा। दोनों देशों ने वस्त्र, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, क्लीन टेक, ऊर्जा, फार्मा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, पर्यटन, बंदरगाह और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया।
भारत और इटली ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया। दोनों देशों के बीच Critical Minerals (महत्वपूर्ण खनिज), कृषि एवं कृषि अनुसंधान में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। ई-कचरे और खनन अवशेषों से खनिज पुनर्प्राप्ति पर भी संयुक्त प्रयासों पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ India-Middle East-Europe Economic Corridor को वैश्विक व्यापार और कनेक्टिविटी बदलने वाली परियोजना बताया। 2026 में पहली IMEC मंत्रीस्तरीय बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

भारत और इटली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन, सुपरकंप्यूटिंग, हेल्थ टेक, एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने का फैसला किया। भारत में “INNOVIT India” नामक नया इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच पृथ्वी अवलोकन (अर्थ ऑब्जर्वेशन), हेलियोफिज़िक्स और अंतरिक्ष अन्वेषण पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। रक्षा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर, नौसैनिक प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम के सह-विकास और सह-उत्पादन पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद, आतंक वित्तपोषण और हिंसक उग्रवाद की कड़ी निंदा की। उन्होंने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की भी निंदा करते हुए FATF और संयुक्त राष्ट्र मंचों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों देशों ने STEM क्षेत्रों में छात्रों की आवाजाही, भारतीय नर्सों के लिए अवसर और स्किल डेवलपमेंट सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने “आईसीआई- इटली कॉल्स इंडिया: ए यूनिवर्सिटी-एंटरप्राइज टैलेंट ब्रिज” “IICI – Italy Calls India” पहल की शुरुआत का स्वागत किया, जिसका उद्देश्य इतालवी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत भारतीय छात्रों की प्रतिभा को मार्गदर्शन, उपयुक्त अवसरों से जोड़ने और इतालवी उद्यमों में योग्य एकीकरण के ठोस रास्ते उपलब्ध कराकर बढ़ावा देना है।

भारत और इटली ने 2027 को “संस्कृति और पर्यटन वर्ष” के रूप में मनाने, वेनिस आर्ट बिएनले में भारतीय भागीदारी और लोथल समुद्री विरासत परिसर पर सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति, और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संवाद और कूटनीति के जरिए शांति स्थापित करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को भारत आने का निमंत्रण दिया और इटली सरकार एवं जनता के आतिथ्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
PM Modi Italy Visit 2026 India Italy Strategic Partnership Giorgia Meloni Narendra Modi Italy IMEC Corridor India Italy Trade India Italy Defence Cooperation INNOVIT India India Italy Agreements Modi Meloni Meeting










1 thought on “इटली: पीएम मोदी की इटली यात्रा 2026: भारत-इटली संबंध बने ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ व्यापार से रक्षा तक कई बड़े समझौते”
This will further strengthen d international ties with Italy.