सुनीता भट्ट अरुण
नई दिल्ली:भारत टेक्स 2026 के लिए लॉन्च हुआ AI-सक्षम मोबाइल ऐप, टेक्सटाइल कारोबार को मिलेगा डिजिटल बूस्ट, वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने आज भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप लॉन्च किया। यह अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन Bharat Tex 2026 में भाग लेने वाले खरीदारों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों, वक्ताओं, सोर्सिंग सलाहकारों और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

यह ऐप भारत टेक्स 2026 की ‘डिजिटल-फर्स्ट’ रणनीति को मजबूत करेगा और आयोजन में नेटवर्किंग, बिजनेस कनेक्टिविटी, डेटा-आधारित सहभागिता और रियल-टाइम संवाद को आसान बनाएगा।
भारत टेक्स 2026 ऐप को एक व्यापक डिजिटल सहयोगी (Digital Companion) के रूप में डिजाइन किया गया है। इस ऐप के जरिए प्रतिभागी आयोजन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, प्रदर्शकों को खोज सकेंगे, बिजनेस मीटिंग्स शेड्यूल कर सकेंगे, फ्लोर प्लान और दिशा-निर्देश देख सकेंगे, और QR आधारित लीड कैप्चर कर सकेंगे तथा ज्ञान सत्रों में भाग ले सकेंगे व रियल टाइम अपडेट प्राप्त कर सकेंगे

इस ऐप की सबसे खास विशेषता इसका AI Smart Assistant है। यह 24×7 डिजिटल गाइड की तरह काम करेगा और उपयोगकर्ता सामान्य भाषा में सवाल पूछ सकेंगे, आयोजन स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और कार्यक्रम की समय-सारणी देख सकेंगे तथा बूथ और स्टॉल की लोकेशन जान सकेंगे। यह सुविधा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रतिभागियों के लिए उपयोगी होगी।
ऐप में Meeting Scheduler, Lead Wallet, QR आधारित Lead Capture तथा Availability Management जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके माध्यम से खरीदार और प्रदर्शक सीधे संपर्क बना सकेंगे और डिजिटल बैज स्कैन कर संपर्क सुरक्षित रख सकेंगे तथा आयोजन के बाद भी बिजनेस कनेक्शन बनाए रखना आसान होगा।

Bharat Mandapam में आयोजित होने वाले इस आयोजन के लिए ऐप में एडवांस नेविगेशन सुविधा भी दी गई है। प्रतिभागी फ्लोर प्लान देख सकेंगे, स्टॉल और कंपनियों का पता लगा सकेंगे तथा आयोजन स्थल के भीतर दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकेंगे। Bharat Tex 2026 का आयोजन 14 से 17 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इस मेगा टेक्सटाइल एक्सपो में 7,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारऔर 1,30,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुक शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन में Fiber, Yarn, Fabrics, Apparel, Home Textiles, Technical Textiles, Handloom, Handicrafts, Sustainable Textiles, Smart Manufacturing Technologies सहित भारत की पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जाएगा।
भारत टेक्स 2026 प्रधानमंत्री के “Farm to Fiber to Factory to Fashion to Foreign” 5F विजन से प्रेरित है। इसका उद्देश्य भारत को विश्वसनीय, टिकाऊ और नवाचार-आधारित वैश्विक टेक्सटाइल सोर्सिंग और निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
भारत टेक्स ऐप तक पहुंचने का लिंक हैः- https://onelink.to/zcrm4s
Bharat Tex 2026 Bharat Tex App Textile Ministry India AI Smart Assistant Bharat Mandapam Textile Expo India Neelam Shami Rao India Textile Industry Textile Business Networking Digital Textile Event










1 thought on “नई दिल्ली:भारत टेक्स 2026 के लिए लॉन्च हुआ AI-सक्षम मोबाइल ऐप, टेक्सटाइल कारोबार को मिलेगा डिजिटल बूस्ट”
Bahut achhi baat hai.