Search
Close this search box.

मुंबई: फिल्ममेकर्स के लिए बड़ा मौका! WAVE DOC Bazaar 2026 के लिए आवेदन शुरू, MIFF के साथ मुंबई में होगा आयोजन

मुंबई में मिलेगा इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: फिल्ममेकर्स के लिए बड़ा मौका! WAVE DOC Bazaar 2026 के लिए आवेदन शुरू, MIFF के साथ मुंबई में होगा आयोजन. AVES Doc Bazaar 2026 का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून 2026 तक Mumbai International Film Festival (MIFF) के साथ मुंबई स्थित (एनएफडीसी) National Film Development Corporation कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। यह मंच खास तौर पर डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन और शॉर्ट फिल्म निर्माताओं के लिए तैयार किया गया है, जहां उन्हें मार्गदर्शन, निवेश, वितरण और अंतरराष्ट्रीय पहचान के अवसर मिलेंगे।
वेव्स डॉक बाज़ार WAVE DOC Bazaar यह एक ग्लोबल फिल्म मार्केट प्लेटफॉर्म है, जो कि उभरते और स्थापित फिल्ममेकर्स को जोड़ता है,क्रिएटर्स, प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और इन्वेस्टर्स को एक मंच देता है और फिल्म निर्माण से लेकर वितरण तक पूरी वैल्यू चेन को सपोर्ट करता है तथा इसका लक्ष्य है भारतीय कंटेंट को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाना। Viewing Room एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है, जहां पर आपकी फिल्म खरीदारों, वितरकों और निवेशकों को दिखाई जाएगी और आपको डिस्ट्रिब्यूशन डील, को-प्रोडक्शन और फेस्टिवल एंट्री के मौके मिलेंगे तथा फिल्म भाषा, अवधि और स्टेज के आधार पर ब्राउज़ की जा सकेगी व चयनित फिल्मों को कैटलॉग में शामिल किया जाएगा।
वर्क-इन-प्रोग्रेस (डब्ल्यूआईपी) Work-in-Progress (WIP) Lab प्रोजेक्ट यह लैब खास तौर पर रफ-कट स्टेज पर मौजूद फिल्मों के लिए है यहां आपको अनुभवी फिल्ममेकर्स से फीडबैक,इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स से गाइडेंस और अपने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। पहली बार VR, AR और XR कंटेंट मार्केट मे इमर्सिव कंटेंट नई स्टोरीटेलिंग तकनीकों को एक्सप्लोर किया जाएगा और टेक कंपनियों और क्रिएटर्स के बीच सहयोग बढ़ेगा।
फिल्ममेकर्स के लिए बड़ा मौका है अंतिम तिथि 15 मई 2026 (रात 11:59 बजे) जिसमे पात्रता,डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन और शॉर्ट फिल्म और फिल्म पूरी या पोस्ट-प्रोडक्शन में हो या ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी हो और डेवलपमेंट स्टेज प्रोजेक्ट पात्र नहीं, पहले चरण में पूरी फिल्म या रफ कट का पासवर्ड-प्रोटेक्टेड लिंक जमा करें तथा चयन होने पर कम से कम 10 मिनट का फुटेज जमा करना होगा। आवेदन लिंक: https://my.miff.in/vr/start/ यह मौका खास इसलिये भी क्योंकि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर फिल्म दिखाने का मौका,निवेश और वितरण के दरवाजे खुलेंगे तथा ग्लोबल नेटवर्किंग और पहचान मिलेगी व अगर आप फिल्ममेकर हैं, तो यह मौका मिस करना भारी पड़ सकता है।

#WAVES Doc Bazaar 2026, #MIFF 2026, #film festival India, #documentary film submission, #animation film festival, #NFDC Mumbai event, #film market India

#DocBazaar2026 #MIFF2026 #FilmFestival #Filmmakers #Animation #Documentary #Cinema #NFDC #ContentCreators #GlobalCinema

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “मुंबई: फिल्ममेकर्स के लिए बड़ा मौका! WAVE DOC Bazaar 2026 के लिए आवेदन शुरू, MIFF के साथ मुंबई में होगा आयोजन”

Leave a Comment

और पढ़ें