Sunday, February 23, 2025
No menu items!
Google search engine
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश में योगी बसा रहे एक अनोखा शहर

उत्तर प्रदेश में योगी बसा रहे एक अनोखा शहर

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। फैसला यह है कि उत्तर प्रदेश में जल्दी ही एक अनोखा शहर बसाया जाएगा। योगी सरकार के इस बड़े फैसले से उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला अब तक का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बसने वाला नया शहर हर मामले में एक अनोखा शहर होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बसाया जाने वाला यह अनोखा शहर प्रदेश के सात जिलों में फैला हुआ शहर होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के अनोखे शहर का क्षेत्रफल 22 हजार वर्ग किलोमीटर होगा .

उत्तर प्रदेश के वाराणसी तथा प्रयागराज के बीच में बसेगा नया शहर
योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (Regional Development Authority) के गठन का फैसला किया है। क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को RDA कहा जाएगा। यह क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RDA) उत्तर प्रदेश का पहला RDA होगा। यह RDA उत्तर प्रदेश में एक अनोखा शहर विकसित करने का काम करेगा। यह अनोखा शहर उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक फैला हुआ होगा। उत्तर प्रदेश के इस अनोखे शहर का विकास RDA के द्वारा किया जाएगा।

अनोखे शहर को बसाने पर मंथन

यूपी सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के नए शहर का विकास धार्मिक विकास क्षेत्र के तौर पर किया जाएगा। यह विकास क्षेत्र जहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र और नॉलेज पार्क की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के भी बड़े अवसर उपलब्ध होंगे। बता दें कि नीति आयोग ने वर्ष 2047 तक भारत को 30 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के संदर्भ में जो खाका तैयार किया है, उसमें आयोग ने उत्तर प्रदेश में कई क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों के गठन का सुझाव दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले चरण में वाराणसी और प्रयागराज के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए एक क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का गठन करने का फैसला किया है। आयोग के सुझाव के आधार पर ही आवास विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इससे संबंधित प्रस्ताव के प्रस्तुतीकरण के बाद अब वाराणसी प्रयागराज क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण RDA के गठन की प्रक्रिया पर काम शुरू हो के चुका है। सूत्रों का कहना है कि, प्रस्तुतीकरण देखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग को सुझाव दिया है कि इसे विकसित करने के लिए ऐसी योजनाएं बनाएं जिसका फायदा यहां के निवासी और युवा ज्यादा से ज्यादा उठा सकें। इसके अंतर्गत शहरों को ग्रोथ हब के रूप में योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने का प्रस्ताव है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर तथा मिर्जापुर जिलों की 22 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर यह अनोखा शहर फैला हुआ होगा। उत्तर प्रदेश का यह अनोखा शहर देश का सबसे बड़ा शहर बनेगा। भारत में अब तक देश की राजधानी दिल्ली को सबसे बड़ा शहर माना जाता है। दिल्ली 1483 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली हुई है। उत्तर प्रदेश का नया अनोखा शहर 22 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ शहर होगा। उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला जल्दी ही धरातल पर उतर जाए इसके लिए काम शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments