नोएडा गौतमबुद्ध नगर । देश का तेजी से उभरते हुए प्रमुख i राजनैतिक दल आम आदमी परिवर्तन पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों मे ताल ठोकते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज अपनी पहली लिस्ट जारी की, पहली लिस्ट को जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद अग्रवाल ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मनोज कुमार दहिया जी के आदेशानुसार हमने सभी वर्गो व धर्मो का आदर करते हुए पहली लिस्ट मे सर्वसमाज को टिकट दी है हमारी पहली लिस्ट मे हिन्दू, मुस्लिम सिख और जैन धर्म को भी शामिल किया गया हैं जिनमे रविना को लक्ष्मीनगर विधानसभा, अनवर को बल्लीमारन विधानसभा, पराग जैन को विश्वास नगर विधानसभा ,शशी बाला को गाँधी नगर विधानसभा, करण तलवार को राजौरी गार्डन विधानसभा,नितिन गर्ग को शाहदरा विधानसभा और सतीश गर्ग को रोहताश नगर विधानसभा से पहली लिस्ट मे शामिल किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी धर्म निरपेक्ष पार्टी है हमारी पार्टी का धर्म राष्ट्र धर्म है और हम पुरी मानवता जाती के लिए कार्य करेंगे, हम दिल्ली प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे ,शिक्षा और स्वास्थ्य हमारे चुनाव के मेन मुदे होगे हम दिल्ली की जनता से कोई भी झूठे वादे नही करगे, दिल्ली को उसका हक दिलवा कर विश्व मे उसकी पहचान बताएगे,
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय मे पार्टी सुप्रिमो के साथ प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवानंद विमल ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबिसी सरदार सरदुल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा, राष्ट्रीय सचिव विक्रम नम्बरदार, राष्ट्रीय सचिव सरदार जगतार सिंह व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।