ads

31/01/2013 'चीन पर दबाव डाले अंतरराष्ट्रीय समुदाय'
नई दिल्ली निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसांग सांगे का कहना है कि तिब्बत के लोग चीनी गणराज्य के तहत रहने को तैयार हैं, बशर्ते चीन, तिब्बत की स्वायत्तता का सम्मान करे। सांगे ने मांग की कि वहां मानवाधिकारों का पूरा सम्मान हो और तिब्बत के लोगों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाए।


31/01/2013 फ्रांस से पक्का होगा रक्षा और परमाणु समझौता!
नई दिल्ली फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे अगले महीने भारत आने वाले हैं। उनके इस दौरे को यादगार बनाने के लिए दोनों देशों के आला अधिकारी रक्षा और परमाणु क्षेत्र में दो बड़े समझौतों का मजमून तैयार करने में जुटे हैं। ये समझौते लड़ाकू विमान रफेल और जैतापुर में लगने वाले परमाणु रिएक्टरों से जुडे़ हैं। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के लिए 126 लड़ाकू विमानों का सौदा फ्रांसीसी डसाल्ट कंपनी के रफेल विमान को गया है। इसका ऐलान पिछले साल जनवरी में ही कर दिया गया था


28/12/2012 मलेशिया में बाढ़ से 14 हजार विस्थापित
कुआलालंपुर. मलेशिया में भारी बारिश से आई बाढ़ ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। करीब 14 हजार लोग अपने घर छोड़कर राहत केंद्रों में शरण ले चुके हैं। तीन उत्तरी प्रांतों तेरेंगनु, पहांग और केलंतन में बारिश के साथ आए भीषण ज्वार में सैकड़ों घर बह गए और हजारों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।


21/12/2012 सब झूठ है, सलामत है दुनिया हमारी
नई दिल्ली।। तमाम भविष्यवाणियों, अनुमानों और दावों के बीच आज वह दिन आ ही गया जिसका हमें बेसब्री से इंतजार था। 21-12-12 को डूम्स डे यानी कयामत के दिन से जुड़ी तमाम अफवाहें सफेद झूठ साबित हुईं। दुनिया पहले की तरह ही नॉर्मल है और आगे भी ऐसी बनी रहेगी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अलावा कई वैज्ञानिक संगठन डूम्स डे की आशंकाओं को सिरे से नकार चुके हैं लेकिन फिर भी दुनिया के कई देशों में इसका डर गुरुवार शाम तक कम नहीं हुआ था।


19/12/2012 पाकिस्तान में 3 लोगों की हत्या
इस्लामाबाद।। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सोमवार को 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 'जियो न्यूज' के मुताबिक जब पुलिसकर्मी बंदूकधारियों को जिन्ना रोड पर रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी उन पर गोली चला दी गई। एक अधिकारी अपने कार्यालय के लिए गुजर रहा था, उसकी भी गोली लगने से मौत हो गई। शहर के सहर-ए-इकबाल इलाके में मोटरसाइकल से आए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्वेटा में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


19/12/2012 भारत-चीन करेंगे विश्व को प्रभावित
एशिया में भारत और चीन के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए एक शीर्ष भारतीय राजनयिक ने कहा कि ये दोनों देश जो विकल्प देंगे उससे ना केवल वे खुद, बल्कि विश्व प्रभावित होगा। अमेरिका में भारत के उप दूत अरुण के. सिंह ने यहां भारत-चीन संबंधों पर अपने भाषण में कहा कि भारत मानता है कि साथ मिलकर काम करना भारत और चीन के पारस्परिक हित में है और इससे द्विपक्षीय एवं अन्य पक्षों के साथ अनिश्चितता घटेगी और एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय वातावरण तैयार होगा जो उनके घरेलू बदलाव के प्रयासों के लिए मददगार होगा।


13/12/2012 मरने से पहले नर्स ने परिजनों को लिखा था खत
लंदन। लेबर पार्टी के सांसद कीथ वाज का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई रेडियो प्रस्तोताओं के मजाकिया फोन कॉल से दो-चार होने वाली भारतीय मूल की नर्स जेसंथा सलदान्हा ने मरने से पहले अपने परिजनों के लिए खत लिखा था, लेकिन उनके परिवार का मानना है कि उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। खत में लिखी बातों का रहस्योद्घाटन किए बिना वाज ने कहा, 'परिवार पूरी सच्चाई जानना चाहता है।


06/12/2012 जिम्बाब्वे में पानी की कमी से 190 हाथियों की मौत
हरारे। इस वर्ष शुष्क मौसम में जिम्बाब्वे के हवांगे राष्ट्रीय उद्यान में पानी की कमी के कारण कम से कम 190 हाथियों की मौत हो चुकी है। यह देश का सबसे ब़डा राष्ट्रीय उद्यान है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उद्यान एवं वन्यजीव प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बीते वर्ष इसी अवधि के दौरान अधिक तापमान और पानी की कमी के कारण राष्ट्रीय उद्यान में 80 हाथियों और 25 भ्ौंसों की मौत हुई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्राधिकरण के पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, फेलिक्स चिमेरामोम्बे ने कहा, ""आंक़डे पिछले वर्ष की इसी समय अवधि की तुलना में हुई वृद्धि को दर्शाते हैं।


26/11/2012 बांग्लादेश अग्निकांड : 121 लोगों की मौत
मशहूर कंपनी ली एंड फंग का कहना है कि वह बांग्लादेश में कपड़ों की एक फैक्ट्री में आग लगने से 110 कर्मचरियों की मौत से दुखी है। कंपनी ने इस फैक्ट्री में कपड़े बनाने का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने हादसे के शिकार लोगों को मुआवजा देने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि वह इस अग्निकांड में मारे गये प्रत्येक कर्मचारी के परिजनों को 1200 अमेरिकी डॉलर की मदद मुहैया कराएगी।


26/11/2012 चीनी नौसेना ने बढ़ाई अपनी ताकत
चीन की नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अपने पहले विमानवाहक पोत पर विमान के सफलतापूर्वक उतरने के बाद अब बीजिंग इस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती करने में पूरी तरह सक्षम हो गया है। चीन के पहले विमानवाहक पोत �लियाओनिंग� पर रविवार को लड़ाकू विमान �जे- 15� की सफल लैंडिंग हुई थी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना के उपकमांडर वायस एडमिरल झांग योंगई ने कहा कि पायलट इस विमानवाहक पोत पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विमानों की लैंडिंग कराने और उड़ान भरने में महारत हासिल कर चुके हैं।


26/11/2012 बांग्लादेश में फैक्ट्री में आग, 100 से अधिक की मौत
राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में एक बहुमंजिला फैक्ट्री में बीती रात लगी आग में सौ से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम ढाका से 30 किलोमीटर दूर तजरीन फैशन फैक्ट्री की बहुमंजिला इमारत के भूतल पर आग लग गयी और फैक्ट्री के ऊपरी हिस्सों में बहुत से मजदूर फंस गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सौ लोगों के मारे जाने की आशंका है। शवों को अभी भी निकाला जा रहा है और इससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छह मंजिला फैक्ट्री के भूतल पर आग लगी जो तुरंत इमारत के अन्य हिस्सों में फैल गयी। यह पिछले कई सालों में लगी सर्वाधिक भीषण आग है।


26/11/2012 संयुक्त राज्य छोड़ो, सिर्फ मैक्सिको कहो
मैक्सिको सिटी. मैक्सिको राष्ट्रपति फेलिप काल्देरान ने कहा है कि अब देश का नाम आधिकारिक रूप से मैक्सिको ही कर देना चाहिए। पूरी दुनिया और खुद वहां के लोग उसे मैक्सिको कहते हैं। संविधान में उसका नाम एस्तादो यूनिदो मैक्सिकानो (संयुक्त राज्य मैक्सिको) है। स्पेनिश भाषा में यह नाम इसे 1824 में जंगे आजादी के समय दिया गया था।


23/11/2012 कसाब की फांसी का बदला सरबजीत से नहीं: रहमान मलिक
इस्लामाबाद। कसाब को फांसी पर चढ़ाए जाने के बाद पाकिस्तान के चरमपंथी संगठनों ने सरबजीत को फांसी पर देकर इसका बदला लेने का ऐलान किया था। मगर अब पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान कसाब की फांसी का बदला सरबजीत से नहीं निकालेगा। मलिक ने कहा कि सरबजीत के मामले में बदले की कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह बात पाकिस्तानी गृह मंत्री रहमान मलिक ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कही।


22/11/2012 कसाब मामले में कानून का पालन-अमेरिका
आतंकवादी हमले के एकमात्र जीवित बचे आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से सुनवाई हुई। अमेरिका ने कहा कि वह चाहता है कि 26 नवम्बर 2008 को हुए मुंबई आतंकवादी हमले के गुनहगार आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि हम मुंबई हमला मामले में न्याय के लिए उठाये गए कदमों का स्वागत करते हैं। हमने पहले भी कई बार कहा है कि हम चाहते हैं कि इसके पीछे जो भी आतंकवादी हैं उन्हें हम न्याय के कटघरे में देखना चाहते हैं।


22/11/2012 मीडियाकर्मियों को कसाब के गांव जाने से रोका
लाहौर। अजमल कसाब को फांसी की खबर फैलते ही पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने लाहौर से 150 किमी दूर उसके गांव फरीदकोट की घेराबंदी कर दी। सादे कपड़ों में तैनात सुरक्षाकर्मियों और खुफिया एजेंसी के लोगों ने किसी भी रिपोर्टर या कैमरामैन को गांव में घुसने की इजाजत नहीं दी। कई मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की गई। गौरतलब है कि कसाब की मौत की खबर भी पाकिस्तान में सुर्खी नहीं बन सकी। पाकिस्तान की समाचार वेबसाइटों और टीवी चैनलों से कसाब की मौत की खबर चंद घटों में ही गायब हो गई। एक अंग्रेजी दैनिक के संवाददाता के मुताबिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों का रवैया वैसा ही था, जैसा मुंबई हमले के दौरान कसाब के पकड़े जाने के बाद पेश आया था। कसाब के घर को जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों के भेष में पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिसकर्मियों ने टीवी चैनल कर्मियों के कैमरे छीनने की कोशिश की। जब मीडियाकर्मियों ने कहा कि वे फरीदकोट में कसाब के पड़ोसियों का इंटरव्यू लेने आए हैं तो उनसे धक्कामुक्की भी की गई।


14/11/2012 अंतरिक्ष में भी चलेगा इंटरनेट!
लंदन. क्या भविष्य में धरती के बाहर भी इंटरनेट चल पाएगा? वैज्ञानिकों की मानें तो इसका जवाब हां है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी एक परीक्षण में जुटी हैं जिससे भविष्य में धरती और किसी अन्य ग्रह पर मौजूद रोबोट के बीच इंटरनेट की तरह संवाद स्थापित हो सके। नासा के 33वें अभियान की कमांडर सुनीता विलियम्स ने हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर प्रायोगिक तौर पर डिर्सप्शन टॉलरेंट नेटवर्क (डीटीएन) का प्रयोग कर जर्मनी स्थित यूरोपियन स्पेस ऑपरेशन सेंटर में एक रोबोट को चलाया।


14/11/2012 चीन में बर्फीले तूफान की चेतावनी
बीजिंग। चीन ने बर्फीले तूफान के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी देश की चार रंगों वाली चेतावनी प्रणाली में दूसरा स्थान रखती है। नेशनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, यह तूफान अंदरूनी मंगोलिया क्षेत्र और जिलिन व हीलांगजियांग प्रातों में आने वाला है। पूर्वोत्तर चीन के अन्य हिस्सों में हल्के से औसत दर्जे तक की बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान चीन के अधिकांश हिस्सों में तापमान चार से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाएगा।


10/11/2012 एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर CIA चीफ को देना पड़ा इस्तीफा
वॉशिंगटन।। अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख डेविड पेट्रियस को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से इस्तीफा देना पड़ा है। रिटायर्ड फोर स्टार जनरल पेट्रियस इराक और अफगानिस्तान में बहुत से मिलिटरी ऑपरेशन्स की कमान संभाल चुके थे। शुक्रवार को उन्होंने वाइट हाउस में एक बैठक के दौरान अपना इस्तीफा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को सौंप दिया।


09/11/2012 पाकिस्तान में मंदिर पर हमला
पाकिस्तान में कराची के बाहरी इलाके में स्थित श्री कृष्ण राम मंदिर पर दूसरी बार हमला हुआ है। हमलावरों ने नकाब भी नहीं पहन रखा था। उन्होंने हवा में पिस्तौल लहराए। हमलावरों ने हिंदुओं के खिलाफ नारे लगाए और प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की। मंदिर में मौजूद मोलचंद नाम के एक किशोर ने बताया कि लोग हमें समान नागरिक नहीं समझते। वे जब चाहते हैं हमें मारते हैं। अब हमारे लिए यहां कोई पूजा स्थल नहीं बचा।


09/11/2012 ब्रिटेन में उठी मलाला को नोबेल देने की मांग
लंदन। तालिबान के खिलाफ आवाज उठाने वाली पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई के लिए ब्रिटेन में रह रहे हजारों लोगों ने एक मुहिम छेड़ी है जिसमें मलाला को नोबेल शाति पुरस्कार के लिए नामाकित करने की माग की गई है। पाकिस्तानी किशोर मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के बारे में चिकित्सकों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में लगातार और संतोषजनक सुधार हो रहा है। 15 वर्षीय मलाला का बर्मिघम के अस्पताल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। स्वात घाटी इलाके में लड़कियों की शिक्षा लिए अभियान चलाने वाली मलाला पर 9 अक्टूबर को गोली मार दी गई थी।


09/11/2012 सैंडी के बाद अमेरिका में 'अथेना' की दस्तक
न्यू यॉर्क।। 'सैंडी' के बाद अमेरिका के न्यू यॉर्क और न्यू जर्सी में तेज बर्फबारी के साथ एक नए तूफान ने दस्तक दी है। इस तूफान का नाम 'अथेना' है और यह पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इससे भारी बारिश, बर्फीली और तेज हवाएं चल रही हैं जिनकी रफ्तार 50 मील प्रति घंटे की है। 'अथेना' की वजह से सैंकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और करीब एक लाख 60 हजार लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। ये लोग 'सैंडी' से मची तबाही के बाद उबरने का कोशिश कर रहे हैं। 'अथेना' तूफान की वजह से न्यू यॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट में सात से 13 इंच मोटी बर्फ गिरी है।


08/11/2012 अशरफ : भारत ऊर्जा के लिए पाक पर निर्भर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने कहा कि भारत की मध्य एशियाई देशों से ऊर्जा प्राप्त करने की भारत की कोशिश में उनके देश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने इस क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में शांति और स्थिरता को जरूरी बताया है। अशरफ ने कराची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी और सेमिनार के उद्घाटन के मौके पर कहा, भारत का मध्य एशियाई देशों के साथ कारोबार और ऊर्जा आयात बहुत हद तक पाकिस्तान पर निर्भर करता है। अशरफ ने कहा, इस क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए शांति और स्थिरता जरूरी है। यह संतोष की बात है कि भारत और पाकिस्तान वार्ता के जरिए सही दिशा में बढ़ रहे हैं।


05/10/2012 कश्मीर पर पाकिस्तान को नहीं मिला रूस का साथ
इस्लामाबाद. संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर राग अलापने के बाद पाकिस्तान ने रूस के साथ द्विपक्षीय बातचीत में गुरुवार को इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की। लेकिन, रूस ने इस मामले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार करते हुए उसे जोरदार झटका दिया। इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात में इस मसले को उठाने की कोशिश की।


05/10/2012 कैबिनेट गठन से नाराज लोगों ने लीबिया में संसद पर बोला धावा
लीबिया में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने देश की संसद पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारी उस कक्ष तक जा पहुंचे जहां प्रधानमंत्री मुस्तफा अबूशगूर अपनी अस्थायी सरकार के मंत्रिमंडल पर चर्चा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना को देश के पश्चिमी कस्बे जाविहा के निवासियों ने अंजाम दिया। प्रदर्शनकारी लीबिया की नई कैबिनेट में अपने लोगों को जगह नहीं मिलने से नाराज थे। जाविहा के निवासियों ने तेल मंत्री पद के लिए उम्मीदवारों के नाम सुझाए थे। लेकिन, अबूशगूर ने इन नामों को दरकिनार करते हुए अपनी पसंद के उम्मीदवारों को चुनने का फैसला किया। इससे नाराज लोगों ने जैसे ही संसद भवन पर धावा बोला वैसे ही अबूशगूर ने बैठक स्थगित कर दी।


26/09/2012 चीनी नौसेना में शामिल हुआ पहला विमान वाहक पोत
बीजिंग.चीन की नौसेना में मंगलवार को पहला विमानवाहक पोत शामिल किया गया है। यह पोत ऐसे समय में शामिल हुआ है जब जापान के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सोवियत संघ के इस पोत को युक्रेन से खरीदा है। देश के पूवरेत्तर प्रांत लियाओनिंग के नाम पर इसका नामकरण किया गया है। पूर्व सोवियत संघ की नौसेना ने 1980 में इस विमानवाहक पोत का निर्माण शुरू किया था। लेकिन संघ के विघटन के बाद 1992 में निर्माण कार्य रोक दिया गया। फिर 1998 तक यूक्रेन के शिपयार्ड में यह अधूरा पड़ा रहा। इसके बाद मकाऊ स्थित चीन की एक कंपनी ने दो करोड़ डॉलर (करीब 1.06 अरब रुपए) में इसे खरीदा। सन् 2002 में इसे चीन के डालियान शिपयार्ड में बनाने के लिए लाया गया।


25/09/2012 ईरान में गूगल और जीमेल बंद
ईरान ने सबसे लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन "गूगल" को साइबर सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने देश में ब्लॉक कर दिया है और इसके विकल्प के तौर पर स्वदेशी इंटरनेट व्यवस्था शुरू की हैं। ईरान के इंटरनेट प्रभारी मंत्री ने रविवार को इस घोषणा के साथ कहा कि गूगल इंक का सर्च इंजन और जीमेल को कुछ घटों के अंदर बंद कर दिया जाएगा।


19/09/2012 पाक प्रधानमंत्री को राहत, राष्ट्रपति के लिए आफत
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ बच गए हैं। पाकिस्तान की सरकार जरदारी के खिलाफ जांच के लिए राजी हो गई है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस मामले में पूर्व अटॉर्नी जनरल का पत्र सरकार रद्द कर देगी। राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले को फिर से खोलने का अधिकार कानून मंत्रालय को दे दिया गया है।


17/09/2012 भारतीय मूल के वकील ने पूर्व मिस मलयेशिया को 'खरीदा'
कुआलालंपुर।। भारतीय मूल के एक वकील ने पूर्व मिस मलयेशिया वर्ल्ड नाडिया हेंग को 200 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 11 हजार रुपये में 'खरीदा' है। इस खरीदारी की बदौलत उन्हें नाडिया हेंग के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा।

12/09/2012 लीबिया में अमेरिकी राजदूत की मौत
वॉशिंगटन।। पैगम्बर मोहम्मद का कथित तौर पर अपमान करने वाली एक अमेरिकी फिल्म पर मिस्र और लीबिया में जमकर बवाल हो रहा है। फिल्म के विरोध में लीबिया के शहर बेनगाजी में रॉकेट हमले में अमेरिकी राजदूत और तीन अन्य दूतावास स्टाफ की मौत हो गई है। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।


07/09/2012 पाक के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र को खतरा
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अघिकारियों ने तालिबान से खतरे के मद्देनजर देश के सबसे बड़े परमाणु संयंत्रों में से एक पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है। परमाणु प्रतिष्ठान के अंदर और आस-पास तैनाती के अतिरिक्त पंजाब के दक्षिणी हिस्से में तीन सैन्य डिवीजनों को प्रतिबंघित समूहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पाकिस्तान में परमाणु संयंत्र को पहला सुरक्षा खतरा हो सकता है और सेना और सुरक्षा बल कोई जोखिम नहीं उठा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक परमाणु प्रतिष्ठान में खतरे की प्रकृति गंभीर है। आईएसआई ने पाकिस्तानी तालिबान के टेलीफोन कॉल को पकड़ा है, जिसमें प्रतिबंघित समूह के सदस्यों को डेरा गाजी खान में परमाणु प्रतिष्ठान पर हमले की अपनी रणनीति को अंतिम रूप देते सुना गया।